फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

कोरोना: ठीक होने के बाद भी ऑक्सीजन की जरूरत

Sun, 09 Aug 2020 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना से मुक्त होने के बाद भी मरीजों की सांस फूल रही है। उन्हें ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है। डॉक्टरों को फेफड़ों में नए तरह के लक्षण मिल रहे हैं। अभी तक कोरोना के दुष्प्रभावों की विश्व चिकित्सा जगत में कोई स्पष्ट व्याख्या न होने से विशेषज्ञ इसे आईपीएस (इंटरस्पेशियल पल्मोनरी फाइब्रोसिस) बीमारी की तरह का लक्षण बता रहे हैं। यह भी आशंका है कि कोरोना रोगियों को लंबे समय तक ऑक्सीजन की जरूरत पड़ सकती है। संक्रमण से फेफड़ों में गंभीर डैमेज हो रहा है।
विज्ञापन

बिरहाना रोड के एक कोरोना रोगी ने डॉ. मुरारी लाल चेस्ट हॉस्पिटल की ओपीडी में इस तरह के लक्षणों के साथ अपनी परेशानी बताई। साथ ही नौबस्ता, श्याम नगर, चकेरी के पांच रोगी ठीक होने के बाद भी यह लक्षण लेकर आए। डॉक्टरों ने जब चार रोगियों का एक्सरे किया तो आईपीएस जैसे लक्षण दिखे। यह समस्या कब तक रहेगी, विशेषज्ञ इस संबंध में कुछ बता नहीं पा रहे हैं। वैसे पल्मोनरी फाइब्रोसिस को स्थाई किस्म की समस्या माना जाता है।
विज्ञापन

डॉ. मुरारीलाल चेस्ट हॉस्पिटल के डॉ. अवधेश कुमार ने बताया कि कोरोना मरीजों के फेफड़ों में आईपीएस जैसी बीमारी हो रही है। इससे फेफड़ों के फूलने-पिचकने की क्षमता कम हो जाती है। फेफड़ों में डैमेज हो रहा है, वे सिकुड़ रहे हैं। इससे मरीजों को ठीक होने के बाद लंबे समय तक ऑक्सीजन लेनी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संक्रमण लेवल अधिक होने से दिक्कत : जिन रोगियों में कोरोना का संक्रमण लेवल अधिक था, उनमें से कुछ में यह दिक्कत हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अभी बहुत से रोगी दोबारा कोरोना होने के डर से नहीं आ रहे हैं। वे फोन पर ही अपनी समस्या बता रहे हैं। कोरोना काल के बाद इस तरह के रोगियों की संख्या बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed