{"_id":"5ebc4ac08ebc3e902828a448","slug":"corona-ramadevi-news-knp5600145167","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजा-हॉट स्पॉट की हद से निकल रहा कोरोना, एक और पॉजीटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजा-हॉट स्पॉट की हद से निकल रहा कोरोना, एक और पॉजीटिव
विज्ञापन
कानपुर। बुधवार को शहर में सिर्फ एक रोगी में कोरोना की पुष्टि हुई है लेकिन कोरोना संक्रमण हॉटस्पॉट की हद से बाहर निकलने के संकेत दे रहा है। हॉटस्पॉट के बजाए अब इसके आसपास के एरिया में संक्रमण मिल रहा है। मंगलवार को सीसामऊ में पांच लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी और बुधवार को नवाब साहब के हाता के पास पटकापुर में रोगी मिल गया। कोरोना संक्रमण के लिहाज से ये दोनों क्षेत्र नए हैं। इसके साथ ही कुल कोरोना पॉजिटिव की संख्या अब 308 हो गई है। वहीं, बुधवार रात को 233 सैंपल की रिपोर्ट जारी की गई जिसमें सभी निगेटिव मिले।
जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग की कोविड लैब की जांच में नवाब साहब के हाता के पास रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसके संपर्क में आने वाले लोगों को क्वांरटीन करा दिया है। इसके अलावा संदिग्धों के सैंपल लिए जा रहे हैं जिससे संक्रमण का फैलाव रोका जा सके। शहर में अब तक 178 कोरोना रोगी ठीक हो चुके हैं और एक्टिव केस 123 ही बचे हैं। हॉटस्पॉट समेत कई स्थानों से 430 सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए।
हॉटस्पॉट के अलावा स्वास्थ्य विभाग रैंडम सैंपलिंग का अभियान जारी रखे हैं। रैंडम सैंपलिंग में सीसामऊ के पांच पॉजीटिव रोगी मिले। इसके साथ ही बाहर से आने वाले लोगों का भी सैंपल लिया जा रहा है जिससे पता लग सके कि लोग दूसरे प्रदेशों से संक्रमित होकर तो नहीं आ रहे हैं। 115 टीमों ने किदवईनगर, हनुमंत विहार, दामोदर नगर, कल्यापुर, साहब नगर, मिर्जापुर आदि क्षेत्रों में 7226 घरों का सर्वे करके कोरोना से बचाव की जानकारी दी।