फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona infected woman gave birth to a child

यूपी: कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को दिया जन्म, डिलीवरी के बाद आई रिपोर्ट, सैंपल जांच को भेजा

Thu, 23 Apr 2020 07:57 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 23 Apr 2020 07:57 PM IST
विज्ञापन
Corona infected woman gave birth to a child
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के इटावा स्थित सैफई पीजीआई में कोरोना पॉजिटिव महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। नवजात स्वस्थ है। उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। डिलीवरी होने के बाद महिला की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से डॉक्टरों व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


प्रसव के समय मौजूद डॉक्टरों व कर्मचारियों की 14 सदस्यीय टीम क्वारंटीन की गई है। फिरोजाबाद के हाजीपुर निवासी 22 वर्षीय गर्भवती को मंगलवार (21 अप्रैल) की दोपहर सैफई पीजीआई लाया गया था। महिला की स्थिति असामान्य देखकर सैफई पीजीआई के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार ने कोरोना जांच के लिए उसका सैंपल भिजवाया।
विज्ञापन


बुधवार शाम उसने बच्चे को जन्म दिया, जिसके लिए सर्जरी करनी पड़ी। बुधवार रात में ही महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट आ गई। महिला को तत्काल  कोविड-19 हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया गया। बच्चे को अलग चिकित्सकीय देखरेख में रखते हुए उसका सैंपल कोरोना जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

साथ ही महिला के पति और साथ आए अन्य परिजनों की भी कोरोना जांच कराई जा रही है। महिला के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी से स्टाफ में हड़कंप मच गया। ऑपरेशन से बच्चे के जन्म के समय महिला को खून भी चढ़ाया गया था। महिला की जांच और डिलीवरी के समय सक्रिय रहे एनिस्थिसिया विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ, स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत 14 स्वास्थ्य कर्मियों को कैंपस में विशेष स्थान पर क्वारंटीन किया गया है। ओटी व अन्य स्थानों को भी सैनिटाइज कराया गया।

डॉक्टरों व कर्मियों को दी थी पीपीई किट
सैफई पीजीआई के कुलपति प्रोफेसर राजकुमार का कहना है कि गर्भवती की स्थिति असामान्य लगने पर सबसे पहले कोरोना जांच के लिए सैंपल भेजा था। जांच रिपोर्ट आने से पहले डिलीवरी हो गई। इलाज और देखभाल में लगे डॉक्टरों व स्वास्थ्य कर्मियों को पीपीई किट भी उपलब्ध कराई थी। यह कंफर्म नहीं है कि सभी ने किट का इस्तेमाल किया अथवा नहीं।

डिलीवरी के समय महिला के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट न होने की वजह से स्टाफ किट की अनदेखी भी कर सकता है। किट के इस्तेमाल की स्थिति चेक कराएंगे। इस बीच संबंधित डॉक्टरों व कर्मचारियों को क्वारंटीन कर दिया है। फिरोजाबाद जिला प्रशासन को भी सूचना देकर अलर्ट किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed