फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

नगर निगम के तीन कर्मचारी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग का दफ्तर सील

Fri, 12 Jun 2020 01:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
corona
कानपुर। कोरोना का संक्रमण अब नगर निगम के मोतीझील स्थित मुख्यालय में प्रवेश कर गया। यहां के लिपिक और दो सफाई कर्मचारियों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इनमें से एक सफाई कर्मचारी तो बृहस्पतिवार को नगर निगम स्थित स्वास्थ्य विभाग में अपनी ड्यूटी पर भी आया था। उसके पॉजिटिव आने की सूचना मिलते ही मुख्यालय में हड़कंप मच गया। यहां से जब उसे ले जाया जाने लगा तो भगदड़ मच गई। सभी अपने-अपने दफ्तर बंद कर चले गए।
विज्ञापन

नगर निगम मुख्यालय स्थित पहली मंजिल के स्वास्थ्य विभाग के दफ्तर को सील कर दिया गया है। मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रमिला निरंजन ने बताया कि लिपिक को एक सप्ताह से बुखार आ रहा था। इस कारण से वह सप्ताह भर से छुट्टी पर था। एक सफाई कर्मचारी रायपुरवा में तो दूसरा स्वास्थ्य विभाग कार्यालय में तैनात था। उन्होंने बताया कि नगर निगम की बिल्डिंग को सील कर स्वास्थ्य विभाग को सैनिटाइज भी कराया गया है।
विज्ञापन

केडीए तक हड़कंप : नगर निगम के तीन कर्मचारियों के पॉजिटिव आने की सूचना के बाद नगर निगम के और बगल में स्थित केडीए कार्यालय के कर्मचारियों में भी हड़कंप मच गया। केडीए और नगर निगम के कर्मचारियों का एक-दूसरे के विभाग में आनाजाना लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed