फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Corona become dangerous due to climate change

जलवायु परिवर्तन से खतरनाक हुआ कोरोना का कुनबा, श्वसन तंत्र पर किया हमला

Wed, 03 Feb 2021 10:01 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 03 Feb 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Corona become dangerous due to climate change
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
ग्लोबल वार्मिंग की वजह से जलवायु परिवर्तन के चलते कोरोना का कुनबा खतरनाक हुआ है। बीते सालों में इस कुनबे से चार नए वायरस निकले हैं। अभी और निकलने की आशंका जताई जा रही है। इस वायरस का हमला श्वसन तंत्र पर होता है।
विज्ञापन


इस कारण श्वसन तंत्र की चिकित्सा विधा के सामने नई चुनौतियां पैदा हो गई हैं। नेशनल कॉन्फ्रेंस ऑन पल्मोनरी डिजीजेज(नैपकॉन) में विश्व भर के वैज्ञानिकों ने इस पर मंथन किया। नैपकॉन के साइंटिफिक सेक्रेटरी और इंडियन चेस्ट सोसाइटी के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एसके कटियार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नैपकॉन के 30 सत्रों में कोरोना पर चर्चा हुई। कोरोना के कुनबे से साल 2003 में सार्स(सीवियर एक्यूट रेस्पेेरेटरी सिंड्रोम), साल 2012 में मर्स(मिडिल ईस्ट रेस्पेरेटरी सिंड्रोम) और साल 2019 में कोविड(कोरोना वायरस डिजीज) आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोविड-19 का नया स्ट्रेन भी ब्रिटेन में आ गया। ये सांस तंत्र को प्रभावित करने वाले वायरस हैं। इसमें कई चुनौतियां जैसे फेफड़ों की नई तरह की फाइब्रोसिस, इनफ्लेटेड सेल से कोविड ठीक होने के बाद भी जटिलताएं आदि हैं।


27 से 31 जनवरी तक चली वर्चुअल नैपकॉन में नई गाइडलाइन तैयार करने और शोध करने पर मंथन किया गया। डॉ. कटियार ने बताया कि जटिलताओं पर काम किया जा रहा है। इसके बाद स्टैंडर्ड तरीके तैयार किए जाएंगे। इस बार नैपकॉन में कोरोना फोकस में रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed