फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   corona

दंपति सहित चार और कोरोना संक्रमितों की मौत से हडक़ंप

Wed, 21 Apr 2021 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Apr 2021 12:49 AM IST
विज्ञापन
corona
जिला अस्पताल में युवक को टीका लगाती वैक्सीनेटर मोनिका। - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण से मंगलवार को कोविड अस्पताल में भर्ती दंपति समेत चार लोगों की मौत से हो गई। जिले में एक दिन में इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण से मौत से हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड नियमों के तहत अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, महिला की सैफई ले जाते समय मौत हुई। कोरोना से संक्रमित होने वालों की संख्या 155 पहुंची।
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमण से मौतों का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। सोमवार रात सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव के दंपति की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार रात पति (54) की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि मंगलवार की सुबह पत्नी (50) की अचानक तबियत बिगड़ने के बाद कोविड अस्पताल से सैफई के लिए रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

दोपहर बाद अकबरपुर का एक युवक सीएचसी में कोरोना की जांच कराने पहुंचा। वहां रिपोर्ट निगेटिव आई। वह जिला अस्पताल पहुंचा। वहां जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव आई। हालत खराब होने पर सैफई के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन परिजन ले जाने से मना करने लगे। इसी बीच युवक की मौत हो गई। वहीं रूरा में 52 वर्षीय अधेड़ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद कानपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक का कोरोना संक्रमित भाई अभी भी कानपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती है। सीएमओ डॉ. राजेश कटियार ने बताया कि संक्रमितों की हर संभव उपचार दिया जा रहा है। हालत बिगड़ने पर तत्काल हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रत्याशी और प्रस्तावक फैला सकते हैं संक्रमण
कानपुर देहात। पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के लिए उपकृषि निदेशन एआरओ पद पर तैनात किए गए थे। नामांकन के दौरान कक्ष में भारी भीड़ जुटी थी। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कोविड जांच पॉजिटिव आई।
खास बात यह है कि उनके संपर्क में 15 प्रत्याशी सहित उनके प्रस्तावक संपर्क में आए। ऐसे में उनकी जांच होना आवश्यक है। प्रत्याशी व प्रस्तावक संबंधित जिला पंचायत सीट क्षेत्र में मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। सीडीओ सौम्या पांडेय ने मामले को गंभीर से लेते हुए जांच कराए जाने की बात कही है।
155 संक्रमित और मिले
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमण लाख प्रयास के बाद भी कम नहीं हो रहा है। मंगलवार को 155 संक्रमित निकले। जिन्हें होम आईसोलेट कर दिया गया है। संबंधित क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया गया।

जिले में कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। कानपुर से आई रिपोर्ट व एंटीजन किट जांच में 155 और संक्रमित निकले। इसमें अकबरपुर के 37, राजपुर के 17, रसूलाबाद 10, सरवनखेड़ा के 24, झींझक के 10 व अन्य जगहों के संक्रमित शामिल हैं। संक्रमितों के क्षेत्र को सील कर सैनिटाइज किया गया। हाटस्पाट घोषित कर आवाजाही पर रोक लगा दी गई। साथ स्वास्थ्य टीम ने संपर्क में आए लोगों को चिंहित करना शुरू कर दिया है।
फिलहाल जिले में 964 एक्टिव केस हैं। अबतक 1872 संक्रमित ठीक भी हो चुके हैं। ज्यादा से ज्यादा जांच कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।
डॉ. राजेश कटियार, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed