{"_id":"6075f4838ebc3e591c3699d5","slug":"corona-akbarpur-news-knp6233375171","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी फुटकर दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब सुबह सात से शाम सात बजे तक खुलेंगी फुटकर दुकानें
विज्ञापन
कानपुर देहात। कोरोना संक्रमितों की संख्या में लगातार वृद्धि होने और मौत का आंकड़ा बढ़ने पर अब जिला प्रशासन ने पाबंदी लगाई है। फुटकर दुकानें अब सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक ही खुल सकेगी। किस दिन किस तरफ की दुकान खुलेंगी, यह संबंधित एसडीएम तय करेंगे।
कार्यक्रमों में एक हाल में अधिकतम 50 व्यक्ति रह सकेेंगे। खुले स्थान या मैदान में अधिकतम सौ लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। सभी को फेस मास्क लगाना होगा। इसके साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा। इसके निर्देश मंगलवार को डीएम ने जारी किए हैं। थोक मंडी में सुबह 4 बजे से 8 बजे तक ट्रकों की आवाजाही के निर्देश दिए हैं।
वहीं, मंडी में अलग-अलग दुकानों को अगल अलग समय में खोलने के निर्देश भी डीएम ने दिए हैं। अब संबंधित एसडीएम किस पटरी की दुकानें कब खुलेंगी यह तय करेंगे। धार्मिक स्थलों में एक बार में पांच लोगों के प्रवेश की अनुमति रहेगी। प्रवेश द्वार पर एल्कोहल युक्त सैनिटाइजर रखना होगा। प्रवेश करने वाले सभी व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा। धार्मिक स्थलों में मूर्तियों और धार्मिक पुस्तकों को छूने पर पाबंदी रहेगी। मंगलवार को डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सभी एसडीएम को धर्म गुरुओं को आवश्यक निर्देश देने को कहा है। कोविड नियमों की अनदेखी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। संवाद