फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Contractor's health deteriorated, he died on reaching the hospital

Kanpur News: ठेकेदार की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने पर मौत

Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 01 May 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
Contractor's health deteriorated, he died on reaching the hospital
झींझक। दिल्ली-हावड़ा रेल रुट पर झींझक रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक के किनारे बाउंड्री बनवा रहे ठेकेदार की मंगलवार को तबीयत बिगड़ गई। साथ मौजूद अन्य कर्मचारी उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

राजस्थान के सीकर थाना श्रीमाधोपुर दाढ़ी जाझूड़ा निवासी जगदीश सैनी (45) रेलवे विभाग में ठेकेदारी करते थे। वर्तमान में झींझक स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक किनारे दोनों तरफ की बाउंड्री बनाने का काम करा रहे थे। मंगलवार शाम उनकी तबीयत बिगड़ने पर मौत हो गई। रेलवे साइट पर काम कर रहे इंजीनियर सुजीत ने बताया कि उन्होंने सीने में तेज दर्द उठने की बात बताई। जिस पर उन्हें झींझक सीएचसी लेकर आए। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

वहीं, सूचना पाकर बुधवार को मृतक के चचेरे भाई विनोद अस्पताल पहुंचे। पुलिस को शव का पोस्टमार्टम कराने की तहरीर दी। मंगलपुर थानाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि मृतक के चचेरे भाई ने मौत की वजह जानने के लिए पोस्टमार्टम कराने की बात कही। इस पर पोस्टमार्टम कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद कारण स्पष्ट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed