फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Construction of Naugawan-Andawa pontoon bridge started, people of 50 villages will get convenience

Kanpur News: नौगावां-अंदावा पैंटून पुल का निर्माण शुरू, 50 गांवों के लोगों को मिलेगी सहूलियत

Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Mar 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Construction of Naugawan-Andawa pontoon bridge started, people of 50 villages will get convenience
पांटून पुल के लिए बनाई जा रही सड़क।  - फोटो : संवाद
चकरनगर। तहसील क्षेत्र के नौगावां और अंदावा गांव के बीच यमुना नदी पर पैंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इससे बड़ी संख्या में लोगों को राहत मिलेगी। सेंचुअरी और पीडब्लूडी विभाग के अधिकारियों के आपसी तालमेल न बन पाने के कारण इस बार भी पुल का निर्माण पांच माह देरी से शुरू हुआ है।
विज्ञापन

हर साल 15 अक्तूबर तक तैयार होने वाला यह पुल इस बार भी लंबित रहा। इससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार शिकायतों और बढ़ते जनदबाव के बाद सेंचुअरी विभाग ने अनुमति दे दी है। इसके बाद पीडब्ल्यूडी ने पुल निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया है। पुल के निर्माण में तेजी लाने के लिए जेसीबी मशीनों से मिट्टी डालकर संपर्क मार्ग तैयार किया जा रहा है। विभाग के लोगों ने बताया कि एक सप्ताह में आवागमन के लिए पुल खोल दिया जाएगा। इससे अंदावा और नौगांवा समेत 50 से अधिक गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में पुल का निर्माण तय समय पर हो, ताकि उन्हें हर साल इस परेशानी का सामना न करना पड़े। एक्सईएन संजीव कुमार ने बताया कि सेंचुरी विभाग की अनुमति के बाद पैंटून पुल का काम तेजी से हो रहा है। संभवता एक सप्ताह में पुल पर आवागमन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन






इन गांवों के लोगों को मिलेगा लाभ



महेवा ब्लॉक के अंदावा की मड़ैया, यादवान की मड़ैया, पुरा मल्लाहन, विनायकपुर, लालपुर, पुरावली, रतनपुर, मेहंदीपुर, लाखी, गंगदासपुर, ढकाताल, दिलीपनगर समेत कई गांवों के लोगों को अब चकरनगर तहसील जाने के लिए 30 से 35 किमी का अतिरिक्त चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। पुल बनने से दूरी घटकर केवल नौ-10 किमी रह जाएगी। वहीं, चकरनगर ब्लॉक के लोगों को अजीतमल और औरैया जाने के लिए भी समय की बचत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed