{"_id":"61a7114a7892f35fd57c0f26","slug":"constable-suspended-in-case-of-prisoner-s-escape-from-court-case-registered-akbarpur-news-knp666987779","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोर्ट से बंदी के भागने के मामले में सिपाही निलंबित, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोर्ट से बंदी के भागने के मामले में सिपाही निलंबित, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोर्ट परिसर से सिपाही को चकमा देकर फरार हुए दुष्कर्म व हत्या के प्रयास के आरोपी का 24 घंटे से अधिक समय बीतने के बाद भी पता नहीं चल सका है। उसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट व पुलिस टीम कानपुर नगर सहित आसपास के जनपदों में दबिश दे रही है। उसके गृह जनपद से भी उसकी जानकारी जुटाई जा रही है। वहीं लापरवाही बरतने के मामले में सिपाही के खिलाफ केस दर्ज कर उसे निलंबित कर दिया गया है।
आजमगढ़ के जसपतपुर गांव निवासी पवन उर्फ गुड्डू (38) कानपुर के कल्याणपुर में किराए पर रहता था। छह माह पूर्व अकबरपुर कोतवाली के एक गांव में वह रिश्तेदारी में आया था। वहां युवती से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या का प्रयास किया था। घटना में युवती की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस पर पुलिस ने पवन उर्फ गुड्डू को गिरफ्तार कर माती जेल भेजा था।
मामले की सुनवाई जिला जज की कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में सोमवार को सुनवाई थी। पुलिस लाइन का सिपाही अहमद खान पवन उर्फ गुड्डू को माती जेल से लेकर कोर्ट आया था। दोपहर में सिपाही को चकमा देकर पवन फरार हो गया। मामले में सिपाही पर राजकीय कार्य में शिथिलता बरतने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। साथ ही उसे निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
वहीं आरोपी पर पुलिस अभिरक्षा से भागने की रिपोर्ट लिखी गई है। एसपी केशव कुमार चौधरी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए स्वाट टीम के साथ अकबरपुर कोतवाली पुलिस को लगाया है। स्वाट टीम ने मंगलवार को कानपुर नगर में उसके संभावित ठिकानों में दबिश दी। वहीं पुलिस टीमों ने अन्य जिलों में छापा मारा। फिलहाल पुलिस को कोई सुराग नहीं लगा है।
बता दें कि इसके पहले दो नवंबर को पेशी पर लाए गए नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी साकेत नगर शिवली का अनिल राठौर पाक्सो एक्ट कोर्ट परिसर से सिपाही यादराम को चकमा देकर फरार हो गया था। उसे भी पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है। कोतवाल विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार टीमें दबिश दे रही है। आजमगढ़ पुलिस से भी उसके बाबत जानकारी ली गई है। जल्द ही दोनो आरोपी पकड़े जाएंगे।