{"_id":"603f7f5ba3656a2e6446e64c","slug":"constable-injured-in-dispute-in-jalaun","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालौन: जुआरियों से हाथापाई में एक सिपाही घायल, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालौन: जुआरियों से हाथापाई में एक सिपाही घायल, चार गिरफ्तार
Wed, 03 Mar 2021 05:56 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 03 Mar 2021 05:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
यूपी में जालौन जिले के कदौरा कस्बा स्थित मोहल्ला पुरवा में मंगलवार को जुएं की फड़ पर छापा मारने पहुंचे कोबरा के सिपाहियों की जुआरियों से हाथापाई हो गई। इसमें एक सिपाही घायल हो गया। इसके बाद थाने का फोर्स भेजकर चार जुआरियों को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को पुलिस को सूचना मिली कि मोहल्ला पुरवा में एक बंद घर में जुआ खेला जा रहा है। कोबरा के सिपाही मौके पर पहुंचे तो घर के बाहर ताला लगा था, जबकि अंदर जुआ हो रहा था। इस पर सिपाही छत के रास्ते अंदर पहुंचे और एक कमरे में जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने का प्रयास किया।
तभी जुआरियों ने हाथापाई शुरू कर दी, इसमें एक सिपाही घायल हो गया। सिपाहियों पर हमले की सूचना मिलते ही थाने से भारी फोर्स भेजी गई। फोर्स ने घेराबंदी कर मौके से चार जुआरी मयंक, छोटे ,बीरू व शिवम को दबोच लिया।
विज्ञापन
इन जुआरियों के कब्जे से 31 सौ रुपये नगद व ताश की गड्डी मिली है। पुलिस के मुताबिक चारों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने कहा कि मारपीट की बात गलत है। अंधेरा होने की वजह से सिपाही को चोट लगी है।