{"_id":"688d237d8c0160f1470a86f4","slug":"congress-will-hoist-the-flag-at-midnight-on-august-14-kanpur-news-c-12-1-knp1007-1210210-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: 14 अगस्त की आधी रात को झंडा फहराएगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: 14 अगस्त की आधी रात को झंडा फहराएगी कांग्रेस
विज्ञापन
कानपुर। आजादी के बाद से 14 अगस्त की आधी रात को मेस्टन रोड पर तिरंगा फहराने की कांग्रेस पार्टी की परंपरा को इस बार और भव्य बनाने की तैयारी है। आयोजन में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी आएंगे। इस संबंध में शुक्रवार को महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता ने पार्टी कार्यालय तिलक हाॅल में दिन में पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
बताया कि आजादी के बाद से ही महानगर कांग्रेस इस अवसर पर शोभा यात्रा और जुलूस का आयोजन करती आ रही है। आधी रात को झंडारोहण के अवसर पर पूरे क्षेत्र का सजाया जाएगा। पार्टी की ओर से यहां पर देर शाम से ही कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है जिसमें बच्चे, बूढ़े, युवा सभी शामिल होते हैं। आयोजन की जिम्मेदारी वरिष्ठ नेता शंकर दत्त मिश्रा, चौक सराफा अध्यक्ष शांतनु दीक्षित, अशोक दीक्षित, इमरान कुरैशी, विजय शर्मा, उमा शंकर तिवारी, अमिताभ दत्त मिश्रा आदि काे दी गई है।