फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress Foundation Day

‘पार्टी का इतिहास न गाएं, कुछ करके दिखाएं’

Sun, 28 Dec 2014 02:28 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 28 Dec 2014 02:28 AM IST
विज्ञापन
Congress Foundation Day
‘अब कांग्रेस का इतिहास बताकर पार्टी को नहीं खड़ा किया जा सकता है। कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को जनता के हर सुख - दुख में खड़ा होना पड़ेगा।’
विज्ञापन


ये नसीहत शनिवार को पार्टी के स्थापना दिवस पर तिलक हाल में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री ने कार्यकर्ताओं को दी।

उन्होेंने कहा कि पार्टी यूपी 2017 के लिए नया प्लान लेकर आई। इसके तहत विधानसभा क्षेत्रों के लिए अभी से नेतृत्व कर्ता की तलाश की जाएगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल ने कहा कि कांग्रेस फिर लौटकर आएगी। युवा नेतृत्वकर्ताओं की एक बड़ी फौज पार्टी में सक्रिय है।
विज्ञापन


जो अपने बलबूते पर प्रदेश और केंद्र हर जगह अपनी छाप छोड़ेगी। इनके साथ पुरानी पीढ़ी के कांग्रेसियों का मार्गदर्शन रहेगा। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राजाराम पाल ने कहा कि कांग्रेस के बिना देश की कल्पना नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर वर्ग और मजहब से जुड़ा शख्स कांग्रेस से जुड़ा है। युवाओं को आगे लाकर कांग्रेस अब आक्रामक शैली अपना रही है। इस अवसर शहर इकाई अध्यक्ष हरप्रकाश अग्निहोत्री ने सभी का अभिवादन किया।

बसपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए फिरदौस

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर तिलक हाल में आयोजित कार्यक्रम में बसपा नेता फिरदौस अजहर उर्फ लालू अपने 100 से ज्यादा साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।

फिरदौस अजहर ने प्रदेश अध्यक्ष निर्मल खत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल के सामने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। नगर अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री ने उनका स्वागत किया।


फिरदौस पहले कांग्रेस में नजर उपाध्यक्ष थे। लोकसभा चुनाव के पहले उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया था। उन्हें पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी में शामिल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed