{"_id":"5c87a1febdec2214530f92fb","slug":"congress-core-committee-meeting-for-election","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चुनावी घमासान: यूपी की इस सीट के लिए कांग्रेस में मची हलचल, प्रियंका के साथ पूर्व पीएम ने किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी घमासान: यूपी की इस सीट के लिए कांग्रेस में मची हलचल, प्रियंका के साथ पूर्व पीएम ने किया मंथन
Tue, 12 Mar 2019 05:45 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Mar 2019 05:45 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi- Priyanka gandhi Vadra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महानगर लोकसभा सीट पर कांग्रेस का प्रत्याशी घोषित करने को लेकर सोमवार को दिल्ली में जमकर हलचल रही। पता चला है कि इस मसले पर पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कुछ दूसरे पूर्व केंद्रीय मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रभारी ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रियंका गांधी के बीच मंथन हुआ।
अकबरपुर लोकसभा सीट से राजाराम पाल का नाम पहले घोषित हो जाने के बाद महानगर से प्रत्याशी का नाम जल्दी घोषित करने पर जोर दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि रविवार से पहले प्रत्याशी का नाम घोषित कर दिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार प्रांतीय स्तर पर भेजे गए दावेदारों की सूची में फिलहाल दो नामों पर विचार किया जा रहा है।

हाईकमान दे रहा है प्रत्याशी चुनने के लिए दखल
आब्जर्वर के रूप में पिछले दिनों यहां भेजे गए पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और पंकज उपाध्याय की रिपोर्ट के बावजूद अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि कौन प्रत्याशी सही रहेगा। यही वजह है कि अब हाईकमान इसमें दखल दे रहा है। सोमवार इस मसले पर मनमोहन सिंह की तरफ से भी अपनी बात रखी गई है।
कहा जा रहा है कि सोनिया गांधी के प्रत्याशियों के चयन प्रक्रिया की मेन स्ट्रीम से अलग होने से श्रीप्रकाश जायसवाल ने कई और माध्यमों से अपनी पकड़ मजबूत बनाने की कोशिश शुरू कर दी है। अजय कपूर भी सप्ताह में चार दिन दिल्ली में ही रहकर अपनी दावेदारी पक्की कराने में लगे हैं। महानगर में कांग्रेस और उनके समर्थक भी अब दो धड़ों में बंटते जा रहे हैं।