फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Congress company wants to give reservation of SC-ST and backward classes to Muslims: Modi

एससी-एसटी और पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है कांग्रेस कंपनी : मोदी

Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Congress company wants to give reservation of SC-ST and backward classes to Muslims: Modi
इटावा। कांग्रेस कंपनी एससी-एसटी और पिछड़ों का आरक्षण मुसलमानों को देना चाहती है। यह आरोप लगाते हुए रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों पर हमला बोला। उन्होंने कर्नाटक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां इन्होंने रातों-रात मुस्लिमों को ओबीसी घोषित कर दिया। वहां ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण मिला था। उसमें डाका मार लिया। यूपी में ऐसा हुआ तो यहां के ओबीसी के हक का क्या होगा? यह बहुत बड़े खतरे की घंटी है।
विज्ञापन

इटावा लोकसभा क्षेत्र में भरथना ब्लाक के गांव ढकपुरा के पास स्थित पक्के ताल में रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा के दौरान हुंकार भरी और विपक्षियों पर हमले किए। कहा कि ये दोनों ही पार्टियां अपने-अपने बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रही हैं, जबकि मोदी और योगी आपके बच्चों के भविष्य के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। कहा कि मोदी एक हजार वर्ष के भारत की राह के लिए नींव तैयार कर रहा है, ताकि वह रहे या न रहे पर विकसित भारत रहे। दूसरी ओर, दोनों शहजादे अपनी विरासत बचाने के लिए लड़ रहे हैं।
विज्ञापन

कहा कि पांच साल पहले कांग्रेस का शाही परिवार मंदिर-मंदिर घूम रहा था। कांग्रेस के शहजादे ने तो कोट के ऊपर जनेऊ पहन लिया था, लेकिन जब मंदिर बन गया तो उसकी प्राण प्रतिष्ठा तक से दूरी बना ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सपा और कांग्रेस को परिवारवादी पार्टी बताया। कहा कि इनके यहां परिवार के लोग ही प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री बनते हैं। शाही परिवार की इन कुप्रथाओं को चाय वाले ने तोड़ा। अब गरीब का बेटा भी प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री बन सकता है। यह सिर्फ भाजपा में ही संभव है। सपा पर हमला बोलते हुए कहा कि सपा को यादव समाज में सिर्फ अपने ही परिवार के पांच लोग टिकट देने के लिए मिले। यदि इनके यहां 80 लोग होते तो सभी टिकट उन्हें ही दिए जाते।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सपा और कांग्रेस को झूठा बताते हुए कहा कि उनकी नीयत में भी खोट है। ये लोग लगातार झूठ बोलते हैं। इन्हें मतलब नहीं कि उससे देश का, समाज का कितना नुकसान हो रहा है। कहा कि देश को कोरोना के संकटकाल में भी इन लोगों ने झूठ फैलाया था। मोदी तब एक-एक जीवन बचाने में जुटा था। देश के वैज्ञानिकों ने टीका बनाया, लेकिन सपा और कांग्रेस के लोग इसको भी बदनाम करने लगे। खुद चोरी-छिपे टीके लगवाते थे, लेकिन टीवी पर लोगों को भड़काते थे, ताकि हाहाकार मचे और पाप मोदी के माथे पर लगे।



नेजा जी ने 2019 में चुनाव जीतने का दिया था आशीर्वाद, अब उनके भाई भाजपा को जिताने की कर रहे अपील
-- उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि मुझे 2019 के चुनाव के पहले की बात याद आ रही है। जब वर्ष 2014 में संसद का अंतिम सत्र चल रहा था। उस समय संसद में मुलायम सिंह जी भाषण के लिए खड़े हुए। उन्होंने कहा था, मोदी जी, आप तो दोबारा जीतने वाले हैं। नेता जी, हमारे बीच नहीं हैं लेकिन संयोग से उनके सगे भाई भाजपा को जिताने की अपील कर रहे हैं। उनके दिल की बात जुबान पर आ ही गई। दरअसल कुछ दिन पूर्व शिवपाल सिंह यादव ने अपने संबोधन में सपा की जगह भाजपा को जिताने की अपील की थी। हालांकि उन्होंने तुरंत ही अपनी गलती सुधार ली थी।


श्रीकृष्ण की पूजा करने का मजाक उड़ाने वालों का यदुवंशी क्यों दे रहे साथ
-- प्रधानमंत्री ने कहा कि वह कुछ दिन पहले वह द्वारिका में समुद्र के अंदर श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना के लिए गए थे। उस पर शहजादे ने सवाल उठाए थे। मजाक तक उड़ाया था। मैं सपाइयों से पूछना चाहता हूं कि आप तो खुद को यदुवंशी कहते हैं तो आप श्रीकृष्ण के अस्तित्व पर सवाल उठाने वाले और उनकी पूजा का मजाक उड़ाने वालों का साथ कैसे दे सकते हैं।

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed