फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Confluence of Ganga Yatras to be held in Kanpur, CM Yogi will arrive in the city on January 31

कानपुर में होगा गंगा यात्राओं का संगम, 31 जनवरी को शहर आएंगे मुख्यमंत्री योगी

Wed, 08 Jan 2020 08:08 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 08 Jan 2020 08:08 PM IST
विज्ञापन
Confluence of Ganga Yatras to be held in Kanpur, CM Yogi will arrive in the city on January 31
कानपुर में होगा गंगा यात्राओं का संगम - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महानगर गंगा यात्रा के बाद एक बार फिर कानपुर गंगा स्वच्छता अभियान का केंद्र बनने जा रहा है। 31 जनवरी को बैराज स्थित अटल घाट पर गंगा यात्राओं का संगम होगा। यात्रा की तैयारी को लेकर लखनऊ में जलशक्ति मंत्रालय में बैठक हुई।
विज्ञापन


इधर, शहर में डीएम ब्रह्मदेव राम तिवारी के नेतृत्व में गंगा यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया गया। तय हुआ कि बिजनौर और बलिया से 27 जनवरी को गंगा यात्राएं शुरू होंगी जो कानपुर पर आकर खत्म होंगी। 
विज्ञापन


लखनऊ में हुई बैठक में जल शक्ति मंत्री महेंद्र नाथ सिंह के हवाले से बताया गया है कि बिजनौर के गांव सबलगढ़ से यात्रा लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यहां आएंगे। इसी तरह बलिया की यात्रा को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यात्रा 26 जिलोें से होकर यहां पहुंचेगी। इस दौरान जगह-जगह यात्रा का स्वागत और जनसभाएं भी आयोजित की जाएंगी। तय किया गया है कि प्रत्येक जिले में यात्रा का स्वागत करने के लिए एक केंद्रीय मंत्री और उस जनपद के प्रभारी मंत्री मौजूद रहेंगे।

यात्रा के बीच पड़ने वाले गंगा किनारे गांवों में स्थानीय विधायकों और सांसदों को प्रवास करने का निर्देश भी दिया गया है। वहां पर वे चौपाल के माध्यम से लोगों को गंगा सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में जागरूक करेंगे। बैठक में गंगा विचार मंच कानपुर प्रांत के 18 पदाधिकारियों ने भी शिरकत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed