फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Complaint filed against Rahul Gandhi in Unnao

राहुल गांधी के खिलाफ उन्नाव में परिवाद दाखिल, 2 जनवरी को होगी सुनवाई

Fri, 21 Dec 2018 08:18 AM IST
शिखा पांडेय यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Fri, 21 Dec 2018 08:18 AM IST
विज्ञापन
Complaint filed against Rahul Gandhi in Unnao
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी
राफेल सौदे में प्रधानमंत्री पर गलत टिप्पणी करने पर यूपी में उन्नाव जिले के विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में परिवाद दाखिल किया है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने परिवाद स्वीकार कर लिया है। उन्होंने परिवादी के बयान के लिए दो जनवरी की तारीख तय की है। इसके बाद न्यायालय वाद पर सुनवाई का निर्णय लेगी।
विज्ञापन


राफेल सौदा मामले में 14 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोेदी पर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की टिप्पणी को गलत बताते हुए शुक्लागंज के मनोहर नगर निवासी विश्व हिंदू महासंघ के शुक्लागंज प्रभारी अमित मिश्रा ने परिवाद दाखिल किया है। कचहरी परिसर में अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने अपने चेंबर में मीडिया को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गलत टिप्पड़ी से आहत होकर उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में परिवाद दाखिल करना पड़ा। इस परिवाद में ध्वज तिवारी, संजय पांडेय, मुकुल तिवारी, अवधेश त्रिवेदी गवाह हैं। परिवाद को न्यायाधीश अलोक यादव ने स्वीकार करते हुए सुनवाई के लिए दो जनवरी की तारीख तय की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed