{"_id":"5e414cc68ebc3ee5c5407d5c","slug":"competition-to-get-rank-in-bjp-district-executive","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओहदा पाने को मची होड़, 100 की आवश्यकता, 500 दावेदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओहदा पाने को मची होड़, 100 की आवश्यकता, 500 दावेदार
Mon, 10 Feb 2020 06:28 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Mon, 10 Feb 2020 06:28 PM IST
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यकारिणी में ओहदा पाने को मची होड़
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर में भाजपा की उत्तर और दक्षिण जिला इकाइयों की कार्यकारिणी में पद पाने के लिए सोमवार को सर्किट हाउस में सुबह से लेकर शाम तक कार्यकर्ताओं की भीड़ लगी रही।
जिला प्रभारी अनूप गुप्ता के सामने खुद को बेहतर पदाधिकारी साबित करने के लिए कार्यकर्ताओं ने पूरी कोशिश की। दोनों जिला इकाइयों में कुल 100 पदाधिकारियों की आवश्यकता है, लेकिन दावेदारी करने वाले 500 कार्यकर्ता हैं।

Trending Videos
करीब दो महीने पहले पार्टी ने जिलाध्यक्षों का चयन कर लिया लेकिन अभी तक कार्यकारिणी के बाकी पदाधिकारियों का चयन नहीं हुआ है। इसी कड़ी में जिला प्रभारी पिछले 20 दिनों से महानगर के अलग-अलग स्थानों पर कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं।
वह यह जानना चाह रहे हैं कि किस कार्यकर्ता की कैसी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति है। इसी आधार पर कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।
वह यह जानना चाह रहे हैं कि किस कार्यकर्ता की कैसी सामाजिक और राजनीतिक स्थिति है। इसी आधार पर कार्यकारिणी में जिम्मेदारी देने पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
एक दिन पहले इस संबंध में जिला प्रभारी ने पार्टी के सभी विधायकों और विधानसभा क्षेत्र के प्रभारियों के साथ बैठक कर उनसे उनकी पसंद के कार्यकर्ताओं के नाम मांगे।
पता चला है कि एक-एक विधायक और प्रभारी ने 20 से भी अधिक नाम दिए हैं। अब इन सभी नामों की मंगलवार से स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद ही तय होगा कि किस विधायक के कितने आदमी कार्यकारिणी में रखे जाएंगे।
पता चला है कि एक-एक विधायक और प्रभारी ने 20 से भी अधिक नाम दिए हैं। अब इन सभी नामों की मंगलवार से स्क्रीनिंग होगी। इसके बाद ही तय होगा कि किस विधायक के कितने आदमी कार्यकारिणी में रखे जाएंगे।