फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Company's acquaintance suspected in fraud with Yadupati Trade Biz

Kanpur News: यदुपति ट्रेड बिज संग हुई ठगी में कंपनी के जानकार पर शक

Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jul 2025 01:45 AM IST
विज्ञापन
Company's acquaintance suspected in fraud with Yadupati Trade Biz
कानपुर। यदुपति ट्रेड बिज के साथ हुई 69 लाख रुपये की ठगी में कंपनी के जानकारों पर शक की सुई घूम रही है। कमिश्नरी पुलिस की साइबर क्राइम टीम को जिस वॉट्सएप नंबर से मैसेज भेजे गए थे उसके कई आईपी एड्रेस मिले हैं। इन आईपी एड्रेस की जांच शुरू हो गई है। पुलिस ने मोबाइल नंबर की डिटेल भी हासिल कर ली है जबकि बैंक खातों को तलाशा जा रहा है।
विज्ञापन

रियल स्टेट और ट्रेडिंग कंपनी यदुपति ट्रेड बिज के साथ 1.97 करोड़ रुपये की ठगी हुई थी। आरोपी ने कंपनी के एमडी राघवपति सिंहानिया के नाम से वॉटसअप अकाउंट बनाकर निदेशक अनिल कुमार अग्रवाल को मैसेज किया। उसने निदेशक को नंबर सेव करने के लिया कहा। निदेशक ने सोचा शायद यह एमडी का नया नंबर होगा। उन्होंने नंबर सेव कर दिया। अगले दिन उनके पास मैसेज आया कि एक कंपनी से डील के लिए 1.97 करोड़ रुपये की जरूरत है। मैसेज में अकाउंट नंबर दिया है, उसमें रुपये ट्रांसफर कर दें। निदेशक ने रुपये ट्रांसफर कर दिए। दोनों ही दिल्ली के कार्यालय में थे। एमडी से मुलाकात होते ही निदेशक ने उनसे रुपयों के बारे में पूछा तो उन्होंने इन्कार कर दिया। आनन फानन निदेशक ने 1.28 करोड़ रुपये होल्ड कराए। क्राइम ब्रांच ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी। सबसे पहले मोबाइल नंबर और वॉट्सएप अकाउंट नंबर की जांच हुई। वॉट्सएप सर्वर आधारित सेवा रहती है, जिससे उसके कई आईपी एड्रेस मिले हैं। पुलिसकर्मियों ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। साइबर क्राइम ब्रांच के अधिकारियों के मुताबिक मोबाइल नंबर कोलकाता की एक दवा कंपनी के नाम से रजिस्टर्ड बता रहा है। कंपनी से बातचीत की जा रही है। यह मोबाइल नंबर संभव है किसी ने कंपनी के अधिकारी के दस्तावेज लगाकर हासिल किए हों। इसकी जांच चल रही है। निदेशक के पास जिस तरह से मैसेज भेजे गए हैं। उस तरह के मैसेज एमडी करते हैं। ऐसे में ट्रेडिंग कंपनी के जानकार पर शक की सुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed