फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commuters faced inconvenience due to stalled traffic; the market wore a deserted look.

Kanpur News: यातायात ठप रहने से परेशान हुए राहगीर, बाजार में रहा सन्नाटा

Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 10 Sep 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Commuters faced inconvenience due to stalled traffic; the market wore a deserted look.
सरवनखेड़ा। गजनेर-रायपुर मार्ग पर सुबह आठ बजे से जाम लगने से रायपुर से गजनेर, मूसानगर आने वाले वाहन नहीं आ सके। इधर, मूसानगर से आने वाले वाहन भी गजनेर तक ही आए। पुलिस ने सरवनखेड़ा और गजनेर के पास बैरिकेडिंग कर डायवर्जन किया। इससे दैनिक यात्रियों, व्यापारियों के साथ राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

जिठरौली तिराहे पर टेंट लगाकर बैठे लोगों की वजह से सड़क जाम रही। सुबह के समय यातायात कम रहा और शुरुआत में भीड़ कम होने की वजह से कुछ वाहन निकल गए लेकिन जब भीड़ बढ़ी तो वाहन रुकने लगे। इस पर पुलिस प्रशासन ने रायपुर से आने वाले वाहनों को सरवनखेड़ा में बैरिकेडिंग कर डायवर्जन किया। यहां से वाहन सरवनखेड़ा रनियां होते हुए निकले। वहीं, मूसानगर से आने वाले वाहनों को गजनेर चौराहा से बैरिकेडिंग कर डायवर्जन किया। कानपुर की ओर जाने वाले वाहन नवीपुर होकर निकले। इस दौरान यातायात पुलिस बल भी मौजूद रहा।
विज्ञापन

सड़क जाम होने की वजह से ऑटो व ई-रिक्शा भी नहीं चले। इससे कुछ लोगों को सरवनखेड़ा से गजनेर तक आने के लिए पैदल चलना पड़ा। वहीं जिठरौली व आसपास के लोग भी आने जाने को लेकर ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल करते चलते रहे। बिल्टी गांव के रामकिशोर ने बताया कि उन्हें मूसानगर जाना है। वाहन न चलने से उन्हें गजनेर तक पैदल जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, बुधवार को गजनेर कस्बे की साप्ताहिक बाजार थी। सड़क जाम हो जाने और लोगों के बाजार तक न पहुंचने की वजह से बाजार में सन्नाटा नजर आया। दुकानदारों का कहना है कि रोड जाम होने से एक खरीददार कम आए। गजनेर गल्ला मंडी में भी सन्नाटा रहा। आलू आढ़ती अमन राईन ने बताया कि अन्य बाजारों की तुलना में बुधवार को खरीदारी करने बहुत कम लोग पहुंचे।

...................
अमन के मामा की हुई थी हत्या
घटना के बाद एक बार फिर से लोग अमरजीत हत्याकांड की चर्चा करते रहे। बता दें कि अमन के मामा अमरजीत की सात जनवरी 2011 को बदमाशों ने लूटपाट करने के बाद हत्या कर दी थी। वह सर्राफ की दुकान बंद कर अपने भतीजे के साथ लौट रहे थे। समरजीत ने बताया कि इस मामले में कड़ी पैरवी के बाद 17 अगस्त को छह अभियुक्तों को अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी। कोर्ट के फैसले से पूरा परिवार बेहद खुश था। मंगलवार शाम हुई घटना में भांजे अमन सिंह भदौरिया की संदिग्ध मौत ने पूरे परिवार को दुख के गहरे सदमे में धकेल दिया है। समरजीत सिंह ने बताया कि भाई की हत्या के बाद भांजे ने उनके व्यवसाय में भरपूर सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed