फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Commotion in LLB reexam

एलएलबी प्रवेश पुनर्परीक्षा में हंगामा

Mon, 03 Aug 2015 01:50 AM IST
अमर उजाला कानपुर
अमर उजाला कानपुर Updated Mon, 03 Aug 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
Commotion in LLB reexam
छत्रपति शाहू जी महाराज यूनिवर्सिटी की बीए एलएलबी आनर्स (पांच वर्षीय) और एलएलबी (तीन साल) की रविवार को हुई प्रवेश पुनर्परीक्षा में परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। इनका आरोप है कि प्रवेश पत्र होने के बावजूद उनको प्रवेश परीक्षा में शामिल नहीं होने दिया गया।
विज्ञापन


नाराज परीक्षार्थियों ने एडीएम सिटी के कैंप कार्यालय में भी हंगामा और नारेबाजी की। एडीएम सिटी ने सोमवार को यूनिवर्सिटी प्रशासन से बातचीत करने का आश्वासन देकर मामले को शांत कराया।    
विज्ञापन


एलएलबी प्रवेश परीक्षा 29 जून को हुई थी। अंग्रेजी माध्यम में प्रश्नपत्र आने पर करीब चार सौ परीक्षार्थियों ने परीक्षा का बहिष्कार कर हंगामा, नारेबाजी और तोड़फोड़ की थी। इस पर यूनिवर्सिटी प्रशासन ने दो अगस्त को फिर परीक्षा कराने का निर्णय लिया। यह प्रवेश परीक्षा केवल उन्हीं के लिए थी, जिन्होंने अंग्रेजी माध्यम की वजह से पेपर का बहिष्कार किया था। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने ऐसे 397 स्टूडेंटों की सूची तैयार की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को यूनिवर्सिटी कैंपस में परीक्षा देने के लिए करीब पांच सौ स्टूडेंट पहुंच गए। सूची में शामिल परीक्षार्थियों के अलावा अन्य स्टूडेंटों को प्रवेश न देने पर नाराज स्टूडेंटों ने हंगामा किया। नारेबाजी करते हुए रजिस्ट्रार से मिलने की कोशिश की पर मिलने नहीं दिया गया। इसके बाद स्टूडेंटों के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम सिटी अविनाश कुमार सिंह से बात की।एडीएम ने तीन अगस्त को 11 बजे परीक्षार्थियों को वार्ता के लिए बुलाया है। वार्ता में यूनिवर्सिटी रजिस्ट्रार सैय्यद वकार हुसैन भी शामिल रहेंगे।


इसके बाद छात्र नेता राघवेंद्र दुबे, हर सहाय कॉलेज के छात्र नेता अभिमन्यु सक्सेना और बीएनडी कॉलेज के छात्र नेता अनिरुद्ध शुक्ला ने ब्रह्मनगर चौराहे पर कुलपति का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस मौके पर आयुष अवस्थी, सौरभ प्रजापति, अंकित शुक्ला, प्रथम सोनकर, सचिन बाजपेई, अभिनव दीक्षित, मयंक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed