{"_id":"57168b204f1c1bb73e8b4975","slug":"comes-god-mahavir","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वर्णरथ पर निकले भगवान महावीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वर्णरथ पर निकले भगवान महावीर
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर जनरलगंज से निकाली गई शोभायात्रा में मयूर नृत्य करते कलाकार।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर। महावीर जयंती के उपलक्ष्य पर सकल जैन समाज ने सुबह दिंगबर जैन बड़ा मंदिर जनरलगंज से शोभायात्रा निकाली।
शोभायात्रा में स्वर्ण रथ पर सवार भगवान महावीर के दर्शनों के लिए लोगों को तांता लगा रहा। ध्वजा रोहण सभापति पदम कुमार जैन ने किया। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा नयागंज, शक्करपट्टी, हालसी रोड, मूलगंज, टोपी बाजार, बड़ा चौराहे होते हुए नानाराव पार्क पहुंची। पार्क में वात्सल्य भोज के बाद भगवान का अभिषेक और शांति धारा व पाठ किया गया। इसके बाद शाम को पारस मैत्रेय संगठन की ओर से लघु नाटिका णमोकार महामंत्र का फल, परिणामें का फल का प्रस्तुतीकरण हुआ। इसके बाद पालना, झूलना, डांस आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए। इस मौके पर महामंत्री प्रदीप कुमार जैन, महेंद्र कटारिया, टीकमचंद सेठिया, संजीव जैन नेताजी, सुबोध जैन, मनीष कटारिया, राजीव जैन मोना, राहुल जैन, गणेशमल जैन, दलपत जैन, दीपक जैन, रोहित जैन, महावीर बाबू समेत बड़ी संख्या में पुरुष और महिलाएं मौजूद रहे।
52 स्टाल लगे
आयोजन स्थल नानाराव पार्क में 52 स्टाल लगे थे, जो खाने-पीने, घरेलू सामान, हेल्थ कैंप, कपड़ों आदि के थे। बच्चों के लिए आकर्षक झूले लगे थे।
भगवान को
लेकर हर्षित बैठे
मंदिर से शोभायात्रा निकलने से पहले भगवान को उठाने की बोली लगती है। इसमें हर्षित जैन ने बाजी मारी। स्वर्ण रथ पर हर्षित जैन भगवान के विग्रह को लेकर बैठे जबकि कुबेर बने संजय जैन। सारथी बने मनीष जैन। वहीं प्रशांत और अरुण जैन चवर लेकर चले।