फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Co-operative societies will soon be started in Tigain and Madauli, fertilizers will be available

Kanpur News: तिगाईं व मड़ौली में जल्द शुरू होगी सहकारी समिति, मिलेगी खाद

Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 27 Aug 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
Co-operative societies will soon be started in Tigain and Madauli, fertilizers will be available
कानपुर देहात। अकबरपुर ब्लॉक की अर्से से बंद तिगाईं व मड़ौली स्थित सहकारी समितियां जल्द संचालित होंगी। इससे किसानों को खाद के लिए भाग दौड़ बचेगी और सहूलियत होगी। जिले में करीब तीन लाख पंजीकृत किसान हैं। मौजूदा समय में 86 सहकारी समितियां सक्रिय हैं। अर्से से बंद पड़ी सहकारी समितियों को फिर से शुरू करने के प्रयास हो रहे हैं। इसी क्रम में बीते साल अकबरपुर की बंद सहकारी समिति का संचालन शुरू किया गया था। अब अर्से से बंद पड़ी तिगाईं व मड़ौली सहकारी समिति के संचालन की तैयारी है। बंद पड़ी इन समितियों की वजह से करीब 50 से अधिक गांवों के किसानों को रूरा सहकारी समिति से खाद लेने आना पड़ता है। यहां खाद नहीं मिलने पर किसान निजी दुकानदारों से महंगी खाद लेने को मजबूर होते हैं। समितियों से ही उर्वरक (खाद) मिल सके इसकी मांग किसान करते रहे हैं। इसको लेकर साल की शुरुआत में सार्थक प्रयास हुए। इन समितियों की ऋण सीमा तय कर ली गई है। साथ ही उर्वरक लाइसेंस भी मिल गया है। अपर आयुक्त एवं अपर निबंधक सहकारिता आशीष कुमार मेहता ने बताया कि तिगाईं व मड़ौली सहकारी समितियों के संचालन को लेकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। जल्द ही उर्वरक आवंटन की प्रक्रिया कर ली जाएगी। इसके बाद समितियों से किसानों को खाद मिलेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed