फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CME on Cervical Cancer Screening Held at GSVM Medical College, Kanpur

कानपुर: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग पर सीएमई, समय पर जांच और रोकथाम पर जोर

Sat, 05 Sep 2026 07:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,कानपुर Published by: प्रसून शुक्ला Updated Sat, 05 Sep 2026 07:31 PM IST
सार

Kanpur News: जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज के प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग में शनिवार को सर्वाइकल कैंसर की समय से पहचान, नियमित जांच और रोकथाम के महत्व पर सीएमई का आयोजन किया गया।

विज्ञापन
CME on Cervical Cancer Screening Held at GSVM Medical College, Kanpur
नियमित जांच और रोकथाम के महत्व पर सीएमई आयोजित - फोटो : amar ujala

विस्तार

कार्यक्रम का उद्देश्य चिकित्सकों और रेजिडेंट डॉक्टरों को सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम की मुख्य आयोजक विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा द्विवेदी रहीं। इसका समन्वय डॉ. वंदना शर्मा और डॉ. करिश्मा शर्मा ने किया। वैज्ञानिक सत्र में डॉ. पविका लाल और डॉ. भारती शर्मा ने सर्वाइकल कैंसर की स्क्रीनिंग, शीघ्र निदान और महिलाओं में जागरूकता के महत्व पर विचार रखे।

विज्ञापन

नियमित जांच से समय पर हो सकती है पहचान

वक्ताओं ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर की नियमित स्क्रीनिंग से बीमारी का शुरुआती अवस्था में पता लगाया जा सकता है। समय से पहचान होने पर प्रभावी रोकथाम और उपचार संभव है। उन्होंने चिकित्सकों से महिलाओं को नियमित जांच के प्रति जागरूक करने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

CME on Cervical Cancer Screening Held at GSVM Medical College, Kanpur
नियमित जांच और रोकथाम के महत्व पर सीएमई आयोजित - फोटो : amar ujala

शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान

सीएमई के बाद विभाग के संकाय सदस्यों और रेजिडेंट डॉक्टरों की ओर से शिक्षक दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान शिक्षकों के योगदान के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त की गई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. नीना गुप्ता, डॉ. रेणु गुप्ता, डॉ. शैली अग्रवाल, डॉ. दिव्या द्विवेदी, डॉ. प्रतिमा वर्मा, डॉ. उरूज जहां, डॉ. प्रीति त्यागी, डॉ. रश्मि यादव और डॉ. रश्मि गुप्ता समेत अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed