फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   CM Yogi said that most of the complaints in the state are from Kanpur hailat hospital

सीएम योगी बोले प्रदेश में सबसे ज्यादा शिकायतें कानपुर हैलट की आती हैं, गंगा किनारे मिले शवों पर जताई चिंता

Sun, 23 May 2021 12:02 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 23 May 2021 12:02 AM IST
सार

कानपुर दौरे पर आए सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा शिकायतें हैलट की आती हैं। वहीं उन्होंने गंगा यमुना में मिले शवों को लेकर भी नाराजगी जताई।

विज्ञापन
CM Yogi said that most of the complaints in the state are from Kanpur hailat hospital
कानपुर में सीएम योगी - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बैठक में सबसे अधिक हैलट अस्पताल की स्थिति पर बरसे। बोले कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में सबसे ज्यादा शिकायतें हैलट की आती हैं। रोगी परेशान होते हैं। इस स्थिति को सुधार लीजिए नहीं तो शासन को स्थिति सुधारनी आती है।
विज्ञापन


इसके साथ ही अस्पताल के सीनियर डॉक्टरों के राउंड न करने और रोगियों को जूनियर डाक्टरों के भरोसे छोड़ने पर भी मुख्यमंत्री ने चेतावनी दी है। दो साल पहले मुख्यमंत्री जब मेडिकल कालेज के कार्यक्रम में आए थे तो भी कालेज प्रबंधन को सुधरने की नसीहत दे गए थे।
विज्ञापन

CM Yogi said that most of the complaints in the state are from Kanpur hailat hospital
सीएम योगी का कानपुर दौरा - फोटो : amar ujala
रोगियों और उनके तीमारदारों के साथ जूनियर डाक्टरों के मारपीट करने पर भी मुख्यमंत्री ने अफसोस जताया था और ऐसा न करने की हिदायत की थी। उसी अंदाज में शनिवार को भी मुख्यमंत्री ने कालेज के प्राचार्य डॉ. आरबी कमल को आड़े हाथों लिया। मुख्यमंत्री के पोर्टल पर भी हैलट के सीनियर डॉक्टरों के राउंड पर न आने की रोगी शिकायत करते हैं। प्राचार्य से कहा कि सीनियर डॉक्टर ही रोगियों का इलाज करें और समय से राउंड लें।

इतनी मौतें चिंताजनक, सम्मानजनक तरीके से हो अंतिम संस्कार 
मुख्यमंत्री ने अफसरों संग बैठक में गंगा और यमुना किनारे मिलीं सैकड़ों लाशों पर चिंता जाहिर की। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति दुख भी जताया। कहा कि एक तो इतनी मौतें नहीं होनी चाहिए। यदि महामारी में हुईं भी तो उनके शवों के अंतिम संस्कार की उचित व्यवस्था होनी चाहिए थी।

इसमें जिला प्रशासन सही से काम नहीं कर सका। भविष्य में इस तरह की खामी सामने न आए। हर शव का सम्मान पूर्वक और उचित तरीके से अंतिम संस्कार हो। गंगा या यमुना में शव मिलने की सूचना मिली तो डीएम जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed