फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Clerk raped ninth class schoolgirl in kannauj

दुष्कर्म करने के बाद छात्रा को ले गया मंदिर, मांग भरी फिर कमरे में ले जाकर दोबारा बनाया हवस का शिकार

Sat, 25 Aug 2018 08:12 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Updated Sat, 25 Aug 2018 08:12 AM IST
विज्ञापन
Clerk raped ninth class schoolgirl in kannauj
डेमो पिक
यूपी के कन्नौज जिले में वजीफा फार्म भरवाने का झांसा देकर स्कूल का लिपिक छात्रा को अपने कमरे में ले गया और वहां अश्लील फोटो खींच ली। फोटो वायरल करने की धमकी देकर दो बार छात्रा से दुष्कर्म किया और मंदिर ले जाकर उसकी मांग भी भर दी। मां की तहरीर पर तिर्वा कोतवाली पुलिस ने लिपिक के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी लिपिक फरार हो गया है। 
विज्ञापन


इटावा जिले की एक छात्रा तिर्वा क्षेत्र में मौसी के घर रहकर एक कॉलेज में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही है। मां ने बताया कि 4 अगस्त को वजीफा फार्म भरवाने का झांसा देकर कालेज का लिपिक छात्रा को तिर्वा के कालिकानगर अपने कमरे में ले गया। वहां उसने अश्लील हरकतें करते छात्रा के फोटो खींच लिए।
विज्ञापन

 

धमकी देकर कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया

Clerk raped ninth class schoolgirl in kannauj
डेमो पिक
छह अगस्त को कॉलेज जाते समय लिपिक ने छात्रा को रास्ते में रोक लिया और फोटो वायरल करने की धमकी देकर कमरे पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लिपिक अपने मित्र की गाड़ी से छात्रा को कन्नौज स्थित एक मंदिर ले गया। वहां उसकी मांग में सिंदूर भर दिया। मंदिर से फिर कमरे पर ले जाकर लिपिक ने छात्रा से दुष्कर्म किया।

लिपिक ने छात्रा से कहा था कि उसके पास खूब पैसा है, वह उसकी सारी समस्याएं दूर कर देगा। फोटो वायरल करने की धमकी से छात्रा डरी सहमी रहने लगी। 23 अगस्त को उसकी मां बहन के घर पहुंची तब छात्रा ने आपबीती बताई। इसके बाद मां ने तिर्वा कोतवाली मेें तहरीर दी।

कोतवाल आमोद कुमार ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर पर इंदरगढ़ थानाक्षेत्र के कुढरी ताहपुर गांव निवासी नरेंद्र सिंह उर्फ रोहित के खिलाफ दुष्कर्म और पास्को एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। वह किराए पर कालिकानगर में रहता था। छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed