स्कूल जाने के लिए निकला था कक्षा 9 का छात्र, नहीं लौटा वापस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहल्ला राजेंद्र नगर निवासी वीरेंद्र सिंह ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका 14 वर्षीय पुत्र मैहर मुहल्ले के ही एसबीएस आइडियल इंटर कालेज में कक्षा 9 में पढ़ता है। रोज की तरह वह शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे स्कूल जाने की बात कहकर निकला। जब वह दो बजे तक घर नहीं आया तो परिजनाें ने स्कूल के प्रबंधक को फोन किया। वहां से पता चला कि आज (शुक्रवार) स्कूल की छुट्टी है।
यह सुनते ही घबराए परिजनाें ने रिश्तेदारों के यहां फोन किया लेकिन मैहर का कहीं पता नहीं चला। पीड़ित पिता कोतवाली पहुंचा और अनहोनी की आशंका जताकर पुलिस को तहरीर दी। पिता वीरेंद्र ने बताया कि उसकी कोई दुश्मनी नहीं है। वह शहर के एक होटल में काम करता है। पुलिस ने छात्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्जकर उसकी तलाश शुरू कर दी है। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि छात्र की तलाश की जा रही है। हो सकता है कि वह दोस्ताें के साथ कहीं घूमने गया हो। आसपास के जिलाें की पुलिस को भी जानकारी दे दी गई है।