{"_id":"67c35884c65d123ae10e2948","slug":"claim-planted-plants-are-increasing-greenery-in-reality-the-plants-are-missing-while-only-the-stumps-are-left-kanpur-news-c-12-knp1074-1021441-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावा : लगाए पौधे बढ़ा रहे हरियाली, हकीकत में बचे ठूंठ तो कहीं नदारद हैं पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावा : लगाए पौधे बढ़ा रहे हरियाली, हकीकत में बचे ठूंठ तो कहीं नदारद हैं पौधे
Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Sun, 02 Mar 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। जिले में वन विभाग के 99.35 फीसदी और अन्य 24 विभागों के 98.5 फीसदी पौधे जिंदा होने का अफसर दावा कर रहे हैं। मगर हकीकत इससे इतर है।
बारिश के बाद वन विभाग व 24 अन्य विभागों ने कुल 61.90 लाख पौधे लगाए। अन्तरविभागीय सत्यापन के बाद सामने आया कि 67045 पौधे सूख गए। हालांकि हकीकत में कहीं अधिक पौधे नष्ट हो गए। देखरेख के अभाव में कहीं पौधे सूख गए तो कहीं मवेशी लगाए पौधे चर गए। सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड लगाए गए। बावजूद इसके पौधे जिंदा नहीं बचे।
................
वर्जन....
अन्तरजनपदीय सत्यापन में नष्ट हुए पौधों की जानकारी हुई। जहां पौधे सूख गए हैं या फिर नष्ट हो गए हैं वहां दूसरे पौधे लगाए जाएंंगे। संबंधित विभागों को पौधरोपण स्थल पर नये पौधे लगाने के निर्देश दिए गए हैं। - एके द्विवेदी, डीएफओ
.................
केस एक
फोटो-7 सिकंदरा में नसीरपुर बंबा पटरी पर ब्रिक गार्ड में लगे सूखे पौधे। संवाद
बचे सिर्फ 50 फीसदी पौधे
सिकंदरा के नसीरपुर बंबा पटरी किनारे अगस्त 2024 में वन विभाग ने 100 छायादार पौधे ट्री गार्ड में लगाए थे। समय पर सिंचाई नहीं किए जाने से ट्री गार्ड में लगे 50 फीसदी पौधे सूख गए। देखभाल न करने से ट्री गार्ड भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
विज्ञापन
..................
केस दो :
फोटो- 8 सीएचसी हवासपुर परिसर में पौधरोपण स्थल पर इक्का दुक्का बचे पौधे। संवाद
सीएचसी हवासपुर में वर्ष 2024-25 में 500 पौधे लगाए गए। इनकी सुरक्षा करने के साथ समय पर सिंचाई की जरूरत थी। मगर देखरेख की कमी से करीब तीन सौ पौधे सूख गए। पौधरोपण स्थल पर नष्ट पौधों के ठूंठ लगे हैं।
...........
केस तीन :
फोटो-9 अकबरपुर में पोस्टमार्टम हाउस के सामने ट्री गार्ड में सूखे पौधे। संवाद
अकबरपुर में शहरी योजना में वन विभाग ने सड़क पटरी पर 10 फीट ऊंचाई वाले 400 पौधे ट्री गार्ड में लगाए थे। इनपर 5 लाख रुपये से अधिक का व्यय हुआ। ठीक से देखरेख की कमी से रूरा मार्ग पर करीब 50 से अधिक ट्री गार्ड क्षतिग्रस्त हो गए। पौधे भी नहीं बचे। इधर रेंज कार्यालय के करीब पोस्टमार्टम हाउस के सामने ट्री गार्ड तो लगे हैं, लेकिन पौधे सूख गए हैं।
...................
केस चार :
फोटो-10 मूसानगर में नगर पंचायत मार्ग पर ट्री गार्डाें में पौधों के बजाय उगी खरपतवार। संवाद
मूसानगर में मुगल मार्ग से नगर पंचायत मार्ग के दोनों तरफ ब्रिक गार्ड में 40 पौधे लगाए गए थे। मौजूदा समय में ब्रिक गार्ड ही लगे है। इनमें लगाए गए पौधे नष्ट हो गए। कई ब्रिक गार्ड में खरपतवार उगी है।