{"_id":"690a63c1649130f0ef0e4498","slug":"city-team-selected-for-the-state-level-archery-competition-kanpur-news-c-362-1-ka11003-134597-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए शहर की टीम का चयन
विज्ञापन
कानपुर। लखनऊ स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में छह से नौ नवंबर तक होने वाली सब जूनियर प्रदेशस्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए मंगलवार को शहर की टीम का चयन किया गया। इसके लिए किदवईनगर स्थित यूथ आर्चरी अकादमी में ट्रायल हुआ।
अकादमी के प्रशिक्षक व जिला तीरंदाजी संघ के सचिव संदीप कुमार पासवान ने बताया कि ट्रायल में 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। इसके आधार पर इंडियन राउंड बालिका वर्ग में रतमा दीक्षित, रितिका सिंह, शुभी राणा और कनिषा दुग्गल, इंडियन राउंड बालक वर्ग में जय कुमार, अपूर्व सिंह, विकास कुमार और बिधुराज केशरवानी का चयन हुआ।
रिकर्व वर्ग में जतिन गुलाटी व भूमि सम्राट और कंपाउंड वर्ग में अवनीश कुमार लोधी और अभिषेक कुशवाहा को चयनित किया गया। जिला तीरंदाजी संघ के महासचिव राजा भरत अवस्थी ने बताया कि चयनित खिलाड़ी लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में स्टेट प्रतियोगिता में कानपुर के खिलाड़ी अपने सटीक निशानों से पदक हासिल कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।