{"_id":"5fc7e9c68ebc3e9be83af318","slug":"city-news-dehat-news-knp597643254","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेरेश्वर तट पर गंदगी का अंबार, दूषित हो रही गंगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेरेश्वर तट पर गंदगी का अंबार, दूषित हो रही गंगा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिल्हौर। गंगा को निर्मल बनाने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही हैं, लेकिन प्राचीन खेरेश्वर गंगा तट पर ही बड़ी मात्रा में कूड़ा, पुरानी मूर्तियां, पूजा सामग्री और अन्य सामान स्वच्छ भारत अभियान में पलीता लगा रही हैं। तट पर ही कूड़ा जमा होने से यहां आने वाले स्नानार्थियों को भी खासी दिक्कतें हो रही हैं।
शिवराजपुर के एतिहासिक मंदिर खेरेश्वर के समीप ही नमामि गंगे योजना के अंतर्गत गंगा तट का निर्माण बीते वर्षों में कराया गया है, लेकिन यहां नियमित सफाई न होने और जागरुकता के अभाव में तट के आसपास इन दिनों बड़ी संख्या में पुरानी मूर्तियां, पूजा में प्रयोग होने वाले कपड़े, फोटो-पोस्टर, अगरबत्ती, धूपबत्ती, कपूर आदि सामग्रियों के खाली पैकेट सहित अन्य गंदगी स्वच्छ भारत अभियान और नमामि गंगे योजना की हाल-हकीकत बयां कर रही है। गंगा स्नान के लिए कानपुर से आए सर्वेश कुमार राठौर ने बताया कि खेरेश्वर तट पर ही लोग गंगा जल में मूर्तियां विसर्जित कर देते हैं जो स्नान के समय पैरों में पड़ती है और भक्तों को खासी दिक्कतें भी होती है। इसी तरह अन्य प्रकार की सामग्री भी क्षेत्रीय लोग गंगा नदी में रोक के बाद फेंक देते हैं, जिससे गंगा की निर्मलता प्रभावित होती है। मामले में ब्लाक प्रमुख राजेश कोरी ने बताया कि खेरेश्वर गंगा तट पर गंदगी न फैले इसके लिए वह जल्द ही बीडीओ शिवराजपुर से संपर्क कर एक गड्ढा खुदवा कर उसमें गंगा जल में विसर्जित की जाने वाली सामग्री एकत्र कराने की प्रक्रिया शुरू करेंगे। ग्राम प्रधान, ग्रामीणों को भी गंगा स्वच्छता के लिए प्रेरित किया जाएगा।