फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Young man dies in truck collision

Chitrakoot: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, साल भर पहले ही हुई थी शादी

Thu, 11 Jul 2024 05:50 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 11 Jul 2024 05:50 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Young man dies in truck collision
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
बुआ की बेटी की शादी के दौरान बाजार से कुछ सामग्री खरीदने निकले भाई की बाइक पर ट्रक ने टक्कर मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सरधुआ कस्बा निवासी नत्थू प्रसाद ने बताया कि बेटा राजेश कुमार (23) बुआ की बेटी की शादी में शामिल होने बाइक से नांदिन गया था। बुधवार की रात को समारोह के दौरान कुछ सामग्री की जरूरत पड़ने पर राजेश बाइक से राजापुर की ओर आ रहा था। नांदिन गांव से बाहर मुख्य मार्ग पर आया तो तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने बाइक पर टक्कर मार दी। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


उधर ट्रक लेकर चालक भाग निकला। सूचना पर पहुंचे सरधुआ थाना प्रभारी आशुतोष तिवारी व राजापुर के प्रभारी थानाध्यक्ष इमरान खान ने बाइक को किनारे कराकर राजेश को सीएचसी पहुंचाया। डाक्टरों ने मौत की पुष्टि की। थाना प्रभारी ने बताया कि राहगीरों की सूचना पर वह पहुंचे थे। मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों को जानकारी दी। वह हेलमेट नहीं पहने था। गुरुवार को पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन


साल भर पहले ही हुई थी शादी
पति की मौत की जानकारी होते ही पत्नी मीना बेहोश हो गई। एक साल पूर्व ही शादी हुई थी। राजेश भी मेरठ में एक ईंट के भट्ठे पर काम करता था। 15 दिन पूर्व ही वहां से लौटा था। दो भाईयों में बड़ा था। उधर घटना के बाद शादी समारोह सादगी पूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed