फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Two children died and two people were burnt due to lightning after rain

Chitrakoot: बारिश के दौरान घर पर बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत, परिजन झुलसे

Wed, 31 Jul 2024 05:40 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 31 Jul 2024 05:40 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट में बिजली गिरने दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।
बिजली गिरने से 27 बकरियां भी मर गईं। 

विज्ञापन
Chitrakoot: Two children died and two people were burnt due to lightning after rain
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में बारिश के दौरान बिजली गिरने से भरतकूप थाना क्षेत्र के घुरेटनपुर गांव दो सगे भाइयों की मौत हो गई। घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। अन्य परिजन मामूली रूप से झुलस गए। बुधवार को घुरेटनपुर निवासी श्रीकिशन वर्मा ने बताया कि दोपहर को बारिश के दौरान परिजन घर में ही थे। अचानक तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। इसकी चपेट में टिनशेड के नीचे बैठे दोनों पुत्र देवेंद्र (14) और महेंद्र (17) चपेट में आ गए।
विज्ञापन


दोनों गंभीर रूप से झुलस गए। अन्य परिजन भी मामूली रूप से झुलसे। परिजन और पड़ोसी उन्हें अस्पताल ले जा रहे थे, रास्ते में ही मौत हो गई। दो भाइयों की मौत से परिवार में मातम गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना प्रशासन को दी। बच्चों के पिता मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते है। देवेंद्र कक्षा सात और महेंद्र कक्षा नौ में पढ़ता था। थाना प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि बिजली गिरने से दो भाइयों की मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस को मौके पर भेज दिया गया है। दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


27 बकरियों की मौत
मरवारिया के जंगल मे बुधवार की दोपहर को तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से 27 बकरियां मर गईं। चरवाहा भी मामूली रूप से झुलस गया। खिचरी गांव निवासी छोटा मरवारिया के जंगल में बकरियां चरा रहा था। दोपहर को बिजली गिर गई, इससे उसकी 27 बकरियां झुलसकर मर गईं। नायब तहसीलदार पारुल सिंह व पशु चिकित्साधिकारी तरुण कुमार चौबे ने मौके पर जाकर जानकारी ली। बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed