{"_id":"661aa4d9781eac75470f5335","slug":"chitrakoot-two-brothers-died-by-drowning-in-the-river-2024-04-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, महुआ बीनने के बाद स्नान करने गए थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: नदी में डूबकर दो सगे भाइयों की मौत, महुआ बीनने के बाद स्नान करने गए थे
Sat, 13 Apr 2024 09:04 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sat, 13 Apr 2024 09:04 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में स्नान करने गए दो सगे भाइयों की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे कोठी थाना क्षेत्र के भैसवार गांव में नदी में स्नान करने गए दो सगे भाई नदी में डूब गए। गोताखोरों की मदद से एक घंटे बाद दोनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। दोनों का ननिहाल कामतन चित्रकूट में है।
विज्ञापन
चित्रकूट-सतना मार्ग के बीच कोठी थानांतर्गत भैसवार गांव के प्रमोद गौतम के पुत्र आशुतोष गौतम (9) व ज्योति स्वरूप गौतम (11) शनिवार की सुबह अन्य बच्चों के साथ गांव के बाहर महुआ बीनने गये थे। प्रत्यक्षदर्शी भैसवार निवासी संचिता देवी ने बताया कि महुआ बीनने के बाद कई बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। आशुतोष गौतम गहरे पानी में चला गया। बच्चों ने चिल्ला कर उसे बचाने की गुहार लगाई। इस पर बड़ा भाई ज्योति स्वरूप उसे बचाने का प्रयास करने लगा। तेज बहाव के चलते उसका भी संंतुलन बिगड़ गया और वह भी बहने लगा। यह देखकर किनारे पहुंचे कुछ ग्रामीणों ने पुलिस सूचना दी।
विज्ञापन
गोताखोर भी बुलाए गए। लगभग एक घंटे बाद पुलिस की मदद से गोताखोरों ने दोनों बच्चों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर सतना सांसद गणेश सिंह, कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने परिजनों से मिलकर ढांढस दिलाया। देर शाम को दोनों का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतकों का ननिहाल चित्रकूट के कामतन मोहल्ले में है। नानी गुड़िया ने बताया कि दाेनों बच्चे पढ़ाई में बहुत तेज थे।
दो बहनों के शव गांव पहुंंचे तो बिलख पड़े परिजन
बरगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रीवा जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से यहां की दो बहनों की मौत हो गई थी। शनिवार को दोनों के शव उनके गांव तुरगवां सड़गड़ पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन बिलखते रहे और ग्रामीण उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
बरगढ़ थाना क्षेत्र की सीमा से सटे रीवा जिले में ट्रैक्टर की टक्कर से यहां की दो बहनों की मौत हो गई थी। शनिवार को दोनों के शव उनके गांव तुरगवां सड़गड़ पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया। परिजन बिलखते रहे और ग्रामीण उन्हें ढांढ़स बंधाते रहे। सैकड़ों लोगों की मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
जिले की सीमा से सटे रीवा जिले के जनेह थाना अंतर्गत खंभरा गांव के पास शुक्रवार की शाम ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार बरगढ़ तुरगवां निवासी ममता और उमा की मौत हो गई थी। शनिवार को उनके शव गांव पहुंचने पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। शवों का दाह संस्कार परिजनों ने किया। तुरगवां सड़गड़ निवासी सतीश पाल ने बताया कि वह बाइक से मां ममता और मौसी उमा को लेकर प्रयागराज जिले में रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। शुक्रवार की शाम को घर लौट रहा था। बाइक जिले से सटे रीवा जिले के खंभरा गांव के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक में सवार मां व मौसी की मौत हो गई।