{"_id":"5c8bdd55bdec2213fa1fa3f5","slug":"chitrakoot-sp-change-for-twin-brothers-murder-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट हत्याकांड: जुड़वा बच्चों की अपहरण के बाद हत्या के मामले में लापरवाही पर हटाए गए एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट हत्याकांड: जुड़वा बच्चों की अपहरण के बाद हत्या के मामले में लापरवाही पर हटाए गए एसपी
Fri, 15 Mar 2019 10:44 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Mar 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे जानकी कुंड के स्कूल परिसर से जुड़वा बच्चों की अपहरण के दस दिन बाद हत्या किए जाने पर लगातार मप्र पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे। पूरे मप्र व बांदा, चित्रकूट में इस हत्याकांड की निंदा हुई।
पहले तो उच्चाधिकारियों ने चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर टरकाया लेकिन आखिरकार अब शासन ने मान लिया है कि सतना एसपी की भी कई कमियां रहीं। शासन ने शुक्रवार को सतना एसपी संतोष सिंह गौर को हटाकर भोपाल कार्यालय से संबद्ध कर दिया है उनके स्थान पर रियाज इकबाल को एसपी बनाया गया है।

बेरहमी से की गई थी जुड़वा भाईयों की हत्या
गौरतलब है कि 12 फरवरी को रामघाट निवासी तेल उद्यमी बृजेश रावत के जुड़वा पुत्र प्रियांश व श्रेयांश को जानकी कुंड सद्गुरु स्कूल परिसर से अपहरण कर बीस लाख की फिरौती ली गई फिर दस दिन बाद दोनों की हत्या कर बबेरू बांदा में नदी किनारे फेंक दिया गया था।
तब से लेकर अब तक अमर उजाला लगातार यूपी-एमपी पुलिस व प्रशासन से लेकर स्कूल प्रबंधन की लापरवाही की खबरें छाप रहा है। मप्र के पूर्व प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र सिंह ने भी सतना में पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए थे। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान से लेकर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी पीड़ित परिजनों को सांत्वना देकर न्याय दिलाने का भरोसा दिया है।

मजिस्ट्रेटी जांच में इसके सिर फूटेगा ठीकरा
जुड़वा बच्चों के हत्याकांड की मजिस्ट्रेटी जांच में लगता है कि पुलिस को बचाकर स्कूल परिसर पर ही पूरी लापरवाही का ठीकरा फोड़ने की तैयारी है। सतना डीएम सत्येंद्र सिंह ने जिन 9 बिंदुओं को तय कर 30 दिन में रिपोर्ट देने को कहा था।
उसमें 19 दिन बाद गुरुवार को जारी आदेश में चार बिंदुओं को हटा दिया गया है। जिससे संभावना है कि जांच प्रभावित हो सकती है। अपर कलेक्टर एबी सिंह इसकी जांच कर रहे थे लेकिन उनके स्थानांतरण होने पर अब जांच अपर कलेक्टर एजे खलखो के पास आई है। इससे जांच में कुछ देरी हो रही है।