{"_id":"5bf19cf3bdec22695a4bf4ef","slug":"chitrakoot-saints-warns-up-government-and-mahakumbh-administration-not-to-join-kumbh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"धर्मनगरी के संतों ने महाकुंभ के विरोध की दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्मनगरी के संतों ने महाकुंभ के विरोध की दी चेतावनी, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
यूपी डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 18 Nov 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
ब्रहृमपुरी आश्रम में बैठक करते साधु संत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के चित्रकूट जिले में साधु संतों ने प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ का विरोध करने की चेतावनी दी है। साधुओं का कहना है कि खाक चौक स्थल पर हमेशा साधु संतों का शिविर लगा है। इस बार प्रदेश सरकार और प्रयागराज जिला प्रशासन शिविर लगाने से मना कर दिया है। जिससे साधु संतों में नाराजगी है। यदि उसी स्थान पर शिविर नहीं लगाने दिया तो संत मेले में कैंप नहीं लगाएंगे। साधु संतों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर खाक चौक पर शिविर लगाने की मांग की है।
जानकीकुंड के पास स्थित ब्रम्हपुरी आश्रम में विश्राम महामंडलेश्वर रामदास विश्राम घाट की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें साधु संतों ने कहा कि प्रयागराज में महाकुं भ में हर साल खाक चौक स्थल पर साधु संतों का शिविर लगता है। पहली बार हो रहा है कि प्रदेश सरकार व प्रयागराज प्रशासन ने शिविर लगाने से मना कर दिया है। संत रामनरेश दास ने कहा सपा सरकार में भी उस स्थान में शिविर लगाने के लिए मना नहीं किया गया। इसका विरोध साधु संत करेंगे।

मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि ...
कुंभ मेले के बहिष्कार की चेतावनी देते साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में कहा कि कुंभ मेले में खाक चौक पर महाकुंभ में गंगा किनारे से लेकर मुक्त मार्ग और त्रिवेणी रोड से दक्षिण अक्षय वट तक प्रतिवर्ष खाक चौक के साधु संत यथा स्थान बसाए जाते थे। जिसमें अखाड़ा रामानंदी के तीन और उनके साथ अखाडे़ त्रिवेणी रोड में बसाए जाते रहे है। 2007 और 2013 में सपा सरकार में शिविर लगाया।
भाजपा सरकार में रेलवे पुल के उस पार शिविर लगाने के लिए कहा जा रहा है। इस मौके पर संत सुरेश दास ददरी घाट, शिवदास फलहारी मनसुखदास फलहारी, जानकीकु ड, संत रामविजय दास शास्त्री त्रिवेणी बांधा प्रयाग, रामबालक जनकीकुंड, कुंजबिहारी शरण चंबल समूह खालसा, रामह्दय दास रामायणी कुटी,पं बदन, सूरज कुंड, कामता दास रामघाट, रामप्यारे, रामलखन, विशालदा रामबलरामदास, श्याम दास, जगतरामदास आदि मौजूद रहे।