फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Retired soldier died in road accident, sister injured

Chitrakoot: सड़क हादसे में सेवानिवृत्त फौजी की मौत, बहन घायल, बाइक से घर लौट रहे थे दोनों

Thu, 01 Jun 2023 07:55 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Thu, 01 Jun 2023 07:55 PM IST
सार

यूपी के चित्रकूट जिले में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी की मौत हो गई। जबकि बहन गंभीर रूप से घायल हो गई।

विज्ञापन
Chitrakoot: Retired soldier died in road accident, sister injured
महेश कुमार याज्ञिक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चित्रकूट जिले में भरतकूप थाना क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार सेवानिवृत्त फौजी व उसकी मौसेरी बहन गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के लिए अस्पताल लाते समय रिटायर्ड फौजी की मौत हो गई जबकि उसकी बहन को प्राथमिक इलाज के बाद प्रयागराज रेफर किया गया है। मृतक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के टोल प्लाजा में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता था।

विज्ञापन


सदर कोतवाली क्षेत्र के मुलायम नगर बनकट मोड़ शंकर बाजार निवासी महेश कुमार याज्ञिक (50) पुत्र रामकृष्ण याज्ञिक बाइक से चितरागोकुलुपर निवासी मौसेरी बहन रमा देवी (35) पत्नी स्व. बृजमोहन के साथ बिसंडा निवासी छोटी बहन क्षमा देवी के यहां गया था। बुधवार की देर शाम को वहां से वह वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे स्थित भरतकूप टोल प्लाजा के पास पहुंचे तो पीछे से तेजी से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

पुलिस दोनों को लेकर अस्पताल पहुंची जहां डॉक्टरों ने महेश को मृत घोषित किया। रमा देवी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे प्रयागराज रेफर कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के बड़े भाई उमेश याज्ञिक ने बताया कि महेश भूतपूर्व सैनिक था और भरतकूप स्थित टोल प्लाजा में सिक्योरिटी गार्ड के पद पर कार्यरत था। उसके एक पुत्र व एक पुत्री हैं। पत्नी अनुराधा देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है। भरतकूप थानाध्यक्ष सूबेदार बिंद ने बताया कि रात्रि होने के चलते वाहन का पता नहीं चला है। फिलहाल अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed