फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Pregnant woman killed with sharp-edged weapon while sleeping

चित्रकूट: गर्भवती महिला की घर में सोते समय धारदार हथियार से हत्या, पति ने भाभी और पड़ोसी पर जताया शक

Sun, 29 Nov 2020 04:34 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sun, 29 Nov 2020 04:34 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Pregnant woman killed with sharp-edged weapon while sleeping
सांकेतिक तस्वीर
चित्रकूट जिले में रैपुरा थाना क्षेत्र के खजुरिहा कला गांव में शनिवार देर रात को घर में सो रही गर्भवती महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला के पति ने अपनी भाभी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


हत्या के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। खजुरिहा कला गांव निवासी रामराज कुशवाहा ने बताया कि उसका भाई हरिमोहन व पड़ोसी संतोष कुशवाहा से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।
विज्ञापन


उसने अधिकारियों से मिलकर कई बार जमीन को नाप भी कराई थी, जिसको लेकर दोनाें उससे खुन्नस रखते थे। कई बार उसे जान से मारने की धमकी भी दे चुके हैं। बताया कि शनिवार रात को खाना खाने के बाद वह और उसकी पत्नी संगीता कुशवाहा (35) घर के बरामद में सो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


तभी आधी रात को मुंह में कपड़ा बांधे पांच युवक घर में घुस आए और धारदार हथियार से सीने, गले व मुंह में हमला कर उसकी पत्नी की हत्या कर दी। विरोध में चिल्लाने पर हमलावर उसकी भी हत्या करने के इरादे से उसे पकड़कर ले जा रहे थे।

तभी वह चिल्लाने लगा, पड़ोसियों के जागने पर हमलावर उसे छोड़कर भाग गए। हमलावरों में से उसने संतोष की पहचान की है। जानकारी मिलते ही रविवार सुबह पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पति रामराज ने भाभी सुमित्रा पत्नी हरिमोहन व पड़ोसी संतोष कुशवाहा पुत्र रामप्रसाद समेत तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने कहा कि नामजद के अलावा मृतका के पति से भी पूछताछ कर सबूत एकत्र किए जा रहे हैं। हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी के प्रयास के अलावा मोबाइल नंबर से भी जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

मायके वालों ने पति पर जताया शक
संगीता की वर्ष 2012 में शादी हुई थी। उसका डेढ़ वर्ष का एक पुत्र कृष्णा है। कौशांबी जिले के चरवा गांव में उसका मायका है। लोगों में चर्चा है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। मायके पक्ष ने भी पति पर ही बेटी की हत्या करने का शक जताया है।  

कई तरह के उठ रहे सवाल
हत्या की घटना पर कई सवाल उठ रहे हैं। पति-पत्नी दोनों बरामदे में लेटे थे। ऐसे में हमलावरों ने पति को न मार सिर्फ पत्नी की हत्या क्यों की। घटना में पति को चोट तक नहीं लगी। उसने पत्नी को बचाने का प्रयास क्यों नहीं किया। पति का कहना कि  दोनों अलग-अलग चारपाई में लेटे थे। हमलावर यह नहीं समझ पाए और उसको समझकर पत्नी की हत्या कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed