{"_id":"63f1faef4e9bab6c50068a6e","slug":"chitrakoot-last-day-of-questioning-from-nikhat-bano-2023-02-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: निखत बानो से पूछताछ का आखिरी दिन, पुलिस के सामने अब्बास की पत्नी ने कबूल की ये बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: निखत बानो से पूछताछ का आखिरी दिन, पुलिस के सामने अब्बास की पत्नी ने कबूल की ये बात
Sun, 19 Feb 2023 04:06 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 19 Feb 2023 04:06 PM IST
सार
विधायक अब्बास अंसारी की पत्नी निखत बानो को पुलिस टीम ने रिमांड पर लिया है। आज निखत से पूछताछ का आखिरी दिन है। देर शाम को मेडिकल कराने के बाद निखत को पुलिस चित्रकूट जेल में शिफ्ट करेगी।
विज्ञापन
विधायक अब्बास अंसारी और पत्नी निखत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
चित्रकूट जेल में नियमों के विपरीत पति विधायक अब्बास अंसारी से मिलने के आरोप में पुलिस रिमांड पर चल रहीं निखत बानो से पूछताछ का आज अंतिम दिन है। रविवार सुबह 8:30 बजे से ही पूछताछ शुरू हो गई। पुलिस रिमांड के अंतिम दिन रविवार को तीनों टीमों ने एक साथ एक कमरे में निखत बानो व उसके चालक नियाज को बैठाकर पूछताछ की।
विज्ञापन
यह क्रम दोपहर 12:00 बजे तक चलता रहा। इस दौरान दावा किया गया है कि कई महत्वपूर्ण जानकारी दोनों ने नहीं दी है। इसके अलावा मददगार को रुपए व गिफ्ट देने की बात स्वीकार की है। इसमें यह खास बात बताई जा रही है कि कोई भी नगदी या उपहार सीधे इन दोनों ने किसी अधिकारी या कर्मचारी को नहीं दिया है। इसके लिए मददगार की सहायता ली गई है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 10 फरवरी को चित्रकूट जेल में नियमों का उल्लंघन करते हुए जेल परिसर में पकड़ी गईं निखत बानो व उसके चालक नियाज को अदालत के आदेश पर पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। निखत बानो की 3 दिन और नियाज की 5 दिन की रिमांड है। इसमें निखत बानो की रिमांड का आज अंतिम दिन है।
रिमांड स्थल पुलिस लाइन के आसपास अंतिम दिन सुरक्षा और कड़ी कर दी गई। हर बैरियर पर तैनात चार पुलिसकर्मियों के अलावा पीएसी टीम के भी चार-चार जवान हर जगह लगा दिए गए हैं। देर शाम को मेडिकल कराने के बाद निखत को पुलिस चित्रकूट जेल में शिफ्ट करेगी।