{"_id":"6187b9ab387e22716e48f60f","slug":"chitrakoot-husband-assaulted-woman","type":"story","status":"publish","title_hn":"चित्रकूट: पति बोला- मेरे घर से निकल जाओ, मना करने पर पत्नी को किया लहूलुहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चित्रकूट: पति बोला- मेरे घर से निकल जाओ, मना करने पर पत्नी को किया लहूलुहान
Sun, 07 Nov 2021 05:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Sun, 07 Nov 2021 05:16 PM IST
सार
चित्रकूट जिले में महिला से मारपीट कर घर से निकालने का मामला सामने आया है। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित महिला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में सदर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत लक्ष्मण पुरी मोहल्ले की निवासी रेखा देवी का पति मुन्नालाल अक्सर उसे घर से निकालने की धमकी देता था। रविवार सुबह मुन्नालाल अपने घर आया और रेखा से कहा कि तुम मेरे घर से निकल जाओ। रेखा घर से नहीं गई और कहा कि मैं सात फेरे लेकर तुम्हारे साथ आई हूं, भाग के नहीं, मैं घर से नहीं जाऊंगी।
जिसके बाद घर में रखे डंडे से मुन्नालाल ने रेखा के ऊपर वार कर दिया। रेखा को गंभीर चोटें आई हैं। रेखा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़ित महिला ने बताया कि मेरा पति मुन्ना दूसरी पत्नी रखे हुए है। उसी के कहने पर मेरे साथ मारपीट करता है।
रेखा ने बताया कि पहले भी कई बार मारपीट की है। चित्रकूट न्यायालय में दूसरी पत्नी रखने और मारपीट करने का मुकदमा चल रहा है। रेखा ने मारपीट कर घर से निकालने की तहरीर सदर कोतवाली में दी। सदर कोतवाल राजीव सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। महिला का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।