फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Chitrakoot: Fire in Indian Bank due to short circuit

Chitrakoot: शार्ट सर्किट से इंडियन बैंक में लगी आग, मची खलबली

Tue, 06 May 2025 09:19 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट Published by: शिखा पांडेय Updated Tue, 06 May 2025 09:19 PM IST
विज्ञापन
Chitrakoot: Fire in Indian Bank due to short circuit
अग्निशामक यंत्र की मदद से काबू पाते कर्मचारी - फोटो : वीडियो ग्रैब
सदर कोतवाली क्षेत्र के तरौंहा मार्ग पर स्थित इंडियन बैंक की शाखा में मंगलवार की शाम को बिजली की शार्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रही कि कर्मचारियों ने लोगों को बाहर निकालकर फायर सिलींडर की मदद से आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ी घटना होने से बच गई। बैंक का अलार्म बजता रहा। कुछ देर के लिए कर्मचारियों व आसपास खलबली जरूर मची रही।
विज्ञापन


बैंक शाखा के अंदर ही बिजली का बाक्स लगा हुआ है। इसमें कट आउट, चेंजर सहित पूरी सप्लाई के बोर्ड लगे हुए हैं। पिछले दो दिनों से बैंक की बिजली व्यवस्था खराब थी। इस कारण बैंक में कार्य ठप थे। मंगलवार की सुबह इंजीनियर आया और बिजली को सही किया। शाम करीब पौने पांच बजे बिजली बाक्स में अचानक शार्ट सर्किट हो गई। इससे आग लग गई। धुआं देख कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। कई कर्मचारी बाहर की ओर भागे। बैंक समय समाप्त होने से कोई ग्राहक तो नहीं थे लेकिन वहां से गुजर रहे राहगीर व आसपास के लोगों में भय व्याप्त हो गया। बैँक में ही मौजूद फायर सिलींडर को किसी तरह चालू कर कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया। शाखा प्रबंधक सौरभ गुप्ता ने बताया कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी थी। फायर सिलींडर से बुझा दी गई है। आग से कोई नुकसान नहीं हुआ है। बताया कि घटना के समय बैंक में कर्मचारी ही मौजूद थे। अधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed