{"_id":"69fb697e6392bf13a40e62ce","slug":"chitrakoot-bus-carrying-wedding-guests-overturns-16-injured-three-in-critical-condition-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: बारातियों से भरी बस पलटी, 16 घायल, तीन की हालत गंभीर; मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: बारातियों से भरी बस पलटी, 16 घायल, तीन की हालत गंभीर; मची चीख-पुकार
Wed, 06 May 2026 09:48 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: Shikha Pandey
Updated Wed, 06 May 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
घायल को ले जाते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश क्षेत्र की बगदरा घाटी में बुधवार शाम बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में सोलह बाराती घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में से सात को मामूली चोटें आईं और उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बस में 23 बाराती सवार थे।
विज्ञापन
यह बस मंगलवार को जनपद के थाना रैपुरा के कुई करौंदी गांव से मध्य प्रदेश के रीवा बारात गई थी। बुधवार शाम को वापसी के दौरान बगदरा घाटी की ढलान में बस की कमानी टूट गई। तकनीकी खराबी के कारण चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया और वह पलट गई। सूचना मिलते ही मझगवां और चित्रकूट थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बस से बाहर निकाला गया और जानकीकुंड अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती कराए गए घायलों में कुईंकरौंदी रैपुरा निवासी मैकू लाल (40), शिवपूजन रैदास (21), पूजा देवी (17), ननकू रैदास (45), दिनेश कुमार (25), पूनम देवी (16), रजुआ रैदास (40), रामविशाल (80), पूनम (15), इंद्रजीत रैदास (16) और रजनीश (21) शामिल हैं। रमटेकवा निवासी शिवलखन विश्वकर्मा (45), इटवा निवासी छेदीलाल (62) और भैरमपुर निवासी पवन (18) भी घायल हुए हैं। लालापुर निवासी धर्मराज रैदास (30) और रामनगर निवासी अमरजीत रैदास (16) भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन