{"_id":"637e4ce6a5167921a0752746","slug":"chitrakoot-allegations-of-exploitation-in-one-stop-center","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot: वन स्टॉप सेंटर में नाजायज हरकत का आरोप, विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी, डीएम बोले- जांच कराएंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot: वन स्टॉप सेंटर में नाजायज हरकत का आरोप, विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी, डीएम बोले- जांच कराएंगे
Wed, 23 Nov 2022 10:13 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 23 Nov 2022 10:13 PM IST
सार
यूपी के चित्रकूट में वन स्टॉप सेंटर में तैनात महिला कर्मचारियों ने शोषण करने का आरोप लगाया है। साथ ही शिकायती पत्र डीएम को सौंपा है।
विज्ञापन
वन स्टॉप सेंटर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट जिले में देवांगना मार्ग स्थित वन स्टॉप सेंटर में महिला कर्मचारियों के साथ शोषण और मनमानी के आरोप लगे हैं। एक महिला कर्मचारी ने डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि महिला की जगह पुरुष कार्यकर्ता काम करते हैं। नाजायज हरकत करते हैं। विरोध करने पर नौकरी से निकालने की धमकी देते हैं।
विज्ञापन
डीएम ने मामले को गंभीर बताकर जांच कराने की बात कही है। जिला मुख्यालय की निवासी महिला ने बुधवार को डीएम को पत्र देकर बताया कि वह इसी वन स्टॉप सेंटर में कार्यरत है। यहां कई तरह की अनियमितताएं होती हैं। सीसीटीवी कैमरा बंद कर देर रात तक यहां कुछ पुुरुष कर्मचारी और बाहर से आने वाले उनके दोस्त नाजायज हरकत करते हैं।
विज्ञापन
कई बार उसके साथ भी ऐसी हरकत का प्रयास हुआ। इसका विरोध किया तो उसे नौकरी से हटवाने की धमकी दी गई। महिला ने दावा किया कि यहां सामाजिक ताना बाना से परेशान आने वाली लड़कियां व महिलाओं को रोका जाता है इनके साथ यही लोग अभद्रता करते हैं। इसका वीडियो भी होने का महिला ने दावा किया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि एक पुरूष कर्मचारी ही विभाग का सीयूजी मोबाइल नंबर प्रयोग करता है। पूरी लिखा पढ़ी करता है, जबकि नियमत: सिर्फ महिला को ही प्रभारी बनाया गया है। इसकी जानकारी वहां डयूटीरत महिला सिपाही से लेकर आने जाने वाली महिलाओं से की जा सकती है। इस संबंध में डीएम अभिषेक आनंद ने बताया कि शिकायत मिली है। मामला गंभीर है। इसकी जांच कराने के लिए कहा गया है।