फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chitfund company cheated millions of rupees

ग्राहकों को ढाई करोड़ का चूना लगा भागी चिटफंड कंपनी 

Fri, 11 Aug 2017 12:20 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Chitfund company cheated millions of rupees
डेमो
चिटफंड कंपनी राघव कैपिटल इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड सैकड़ों ग्राहकों के लगभग ढाई करोड़ रुपये लेकर फरार हो गई। गुरुवार को कंपनी के एक स्थानीय एजेंट ने सदर कोतवाली में कंपनी निदेशकों समेत सात अधिकारियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया। कंपनी का मुख्यालय लखनऊ में गोमती नगर के विजय खंड में है।
विज्ञापन


गाजीपुर थाने के सामियाना गांव निवासी हीरालाल छह साल से इस चिटफंड कंपनी से जुड़े थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के कलक्टरगंज में कंपनी का ब्रांच आफिस था। छह साल के दौरान उन्होंने कंपनी में सैकड़ों ग्राहकों के खाते खुलवाए और उनको कंपनी की जमा योजनाओं से जोड़ा। हीरालाल के अनुसार एक साल से कंपनी ग्राहकों की परिपक्वता राशि का भुगतान नहीं कर रही थी। छह महीने पहले अचानक कंपनी के सारे अधिकारी ब्रांच आफिस बंदकर गायब हो गए। 
विज्ञापन


हीरालाल की तहरीर पर पुलिस ने कंपनी के निदेशक सुशील कुमार व नीरज कुमार निवासी विजय खंड, गोमती नगर लखनऊ, प्रबंधक मुख्यालय एचआर पांडेय व चंद्रशेखर, आरएन शर्मा निवासी मानस नगर (जियामऊ) लखनऊ, शाखा प्रबंधक उदयशंकर, सहप्रबंधक राजकुमार निवासी परौली सलेमपुर बुलंदशहर के खिलाफ फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक  खोलकर तमाम लोगों से रुपये जमा कराने की रिपोर्ट दर्ज की है। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हरिहरगंज चौकी इंचार्ज को जांच दी गई है। विवेचना के दौरान यदि ठगी का शिकार हुए अन्य लोगों की शिकायत मिलती है तो उसे भी इस मामले से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

-फतेहपुर के सैकड़ों ग्राहक बने धोखाधड़ी का शिकार

-कंपनी के सात अधिकारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed