फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   child found burnt in room in unnao

कोठरी में लगी आग बुझ तो गई, एक बच्चे का मिला शव खड़े कर गया कई सवाल

Fri, 08 Feb 2019 11:40 PM IST
प्रशांत कुमार क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रशांत कुमार Updated Fri, 08 Feb 2019 11:40 PM IST
विज्ञापन
child found burnt in room in unnao
डेमो पिक

विज्ञापन

यूपी के उन्नाव जिले में हसनगंज कोतवाली क्षेत्र में भूसा और पुआल भरी कच्ची कोठरी में आग लग गई। फायर ब्रिगेड ने आग बुझाई तो अंदर एक शव मिला। शव बच्चे का है जिसकी उम्र करीब दस साल बताई जा रही है। मृत बच्चे की पहचान नहीं हो सकी। एसओ के मुताबिक आसपास के गांव का भी कोई बच्चा लापता नहीं है। शव काफी जला होने से लड़का है या लड़की इसका भी पता नहीं चल पाया है।  

हसनगंज के दयालपुर निवासी विपुल तिवारी पुत्र स्व. देवकिशन के घर से करीब 500 मीटर दूर मौहारी बाग में उनकी कच्ची कोठरी है। यहां उनकी मां प्रभा तिवारी अकेली रहती हैं। विपुल के मुताबिक आधी कोठरी में पुआल और भूसा भरा था। मां प्रभा बीस दिन पहले दिल्ली में रह रही बेटी वंदना के यहां गई हैं। तब से कोठरी बंद थी।

विज्ञापन

किसी ने कुंडी खोलकर बच्चे को भीतर फेंकने के बाद आग लगाई है

शुक्रवार शाम करीब सात बजे कोठरी में आग लग गई। ग्राम प्रधान नन्हकी देवी के पति ओमलाल की सूचना पर दमकल पहुंची और करीब एक घंटे में आग बुझाई। इसके लोग भीतर पहुंचे तो वहां एक करीब दस वर्षीय बच्चे का जला शव मिला। जानकारी पर हसनगंज कोतवाली एएसआई अभिमन्यु फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस ने दयालपुर सहित आसपास के गांवों में जानकारी कराई लेकिन कहीं भी बच्चा लापता होने की सूचना नहीं मिली। शव काफी जला होने से ये भी पता नहीं चला कि शव लड़के का है या लड़की का। पुलिस ने विपुल से तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।


कोतवाली प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि घटना संयोग नहीं लग रही है। हो सकता है किसी ने योजना बनाकर वारदात को अंजाम दिया हो। जांच की जा रही है कि कोठरी का दरवाजा बंद था तो बच्चा भीतर कैसे पहुंचा। किसी ने कुंडी खोलकर बच्चे को भीतर फेंकने के बाद आग लगाई है। बच्चा कहीं से आया या फिर उसे यहां लाकर हत्या करने के बाद राज छिपाने के लिए कोठरी में फेंक कर आग लगाई गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed