{"_id":"57e7d5114f1c1bf50a573bc1","slug":"child-came-to-the-police-station-said-police-uncle-my-father-my-mother-beat-all-day-long","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाने पहुंचकर बच्चे बोले, ‘पुलिस अंकल पापा, मेरी मम्मी को दिन भर पीटते हैं’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने पहुंचकर बच्चे बोले, ‘पुलिस अंकल पापा, मेरी मम्मी को दिन भर पीटते हैं’
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
Updated Sun, 25 Sep 2016 07:16 PM IST
विज्ञापन
डेमो
उरई जालौन के आटा में पत्नी पर चारित्रिक दोष लगाने के साथ कमरे में बंदकर उसपर जुल्फ ढाने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को उसके तीन मासूम बच्चे पांच किलोमीटर गांव से पैदल चलकर आटा थाना पहुंचे और पिता के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चों के साथ ही गांव पुलिस रवाना कर दी।
आटा थाना के गांव बीजापुर निवासी मासूम किशना (8) अपनी बहन अंशू (10) वर्षा (4) के साथ पैदल करीब 5 किलोमीटर पैदल पिता से छुपकर आए और पुलिस को बताया कि उसके पिता अमर सिंह कु शवाहा उसकी मां गंगा देवी से मारपीट करते हैं। वह मां को बंधक बनाकर दिन भर पीटते हैं। गांव के लोग कुछ कहते हैं तो वह उनसे भी झगड़ा करते हैं। वह बचाते हैं तो उनको भी मारते पीटते हैं और खाना तक नहीं देते हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बच्चों के साथ पुलिस फोर्स जीप से रवाना किया और कहा कि मामला सही पाए जाने पर आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे। नारी हिंसा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।