फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Chief Minister visits urban centers

सीएम योगी के आने की खबर से यहां मचा हड़कंप

Thu, 18 May 2017 10:30 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर Updated Thu, 18 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister visits urban centers
सीएम योगी आद‌ित्यनाथ
अचानक मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही हड़कंप मच गया। अफसर चौकन्ने होकर अपना काम चौकस करने में जुट गए। सीएम योगी आदित्यनाथ 20 मई को कानपुर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


कानपुर के जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने एडीएम सिटी केपी सिंह के साथ केडीए पहुंचकर मीटिंग हाल का निरीक्षण किया। इसके बाद जिलाधिकारी रात में ही कमिश्नर के कैंप दफ्तर पहुंचे और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम पर विचार-विमर्श किया। इस दौरान एडीजी कानपुर जोन अविनाश चंद्रा और आईजी रेंज आलोक सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री विकास कार्यों पर मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे। जिलाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि अभी सिर्फ मुख्यमंत्री के आने की जानकारी दी गई है। कोई कार्यक्रम नहीं आया है। गुरुवार को मुख्यमंत्री का मिनट टू मिनट कार्यक्रम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन एजेंडों पर सीएम ले सकते बैठक
कानून व्यवस्था की स्थिति, जघन्य अपराधों और सनसनीखेज घटनाओं के स्थल पर अफसरों का पहुंचना, तहसील दिवस की समीक्षा, जन समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान सुुनिश्चित करना है।


जिससे लोगों को मुख्यमंत्री दफ्तर लखनऊ तक न आना पड़े, आपदा राहत राशि का समय से भुगतान, गेहूं खरीद की स्थिति, आलू का उचित मूल्य किसानों को दिलाना, सड़कों को गड्ढामुक्त करना, शिक्षा की स्थिति और स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति, जल संचय और साफ-सफाई के काम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना का क्रियान्वयन, उद्योग की समस्याओं का त्वरित निस्तारण, सांसद आदर्श गांव योजना की समीक्षा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed