फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   chief minister arogya mela in farrukhabad

फर्रुखाबाद: जांच न दवाई, बस नाम का मुख्यमंत्री आरोग्य मेला, बाहर बैठकर धूप सेंकते रहे डॉक्टर और कर्मचारी

Sun, 19 Dec 2021 09:06 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फर्रुखाबाद Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 19 Dec 2021 09:06 PM IST
सार

एक माह से अस्पताल में न तो कैल्शियम की गोली है और न ही आई ड्रॉप। अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। शहर की रकाबगंज पीएचसी पर भी दोपहर 12 बजे तक एक मरीज ही पहुंचा। इससे डॉक्टर व कर्मचारी बाहर बैठकर धूप सेंकते रहे। 

विज्ञापन
chief minister arogya mela in farrukhabad
नवाबगंज अचरिया बाकरपुर में मरीज देखते डॉ. श्याम किशोर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को लगे आरोग्य मेले में मरीजों की संख्या कम रही। इसके बावजूद कहीं जांच की सुविधा नहीं मिली तो कहीं दवाई का भी संकट रहा। इससे आरोग्य मेला औपचारिकता बनकर रह गया। भोलेपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में दोपहर एक बजे तक मात्र एक मरीज पहुंचा, जिसे डॉ. स्मिता शाक्य ने देखकर दवा दी।
विज्ञापन


अस्पताल में मरीज न होने से डॉक्टर भी इसके बाद चली गईं। सवा एक बजे मोहल्ला नेकपुर कलां निवासी घुटने में दर्द से पीड़ित वृद्धा सावित्री देवी व कमर दर्द से पीड़ित गिरजा देवी अस्पताल पहुंचीं और कैल्शियम की गोली मांगी। कैल्शियम की गोली न होने से फार्मासिस्ट अखिलेश ने उन्हें एक ट्यूब देकर संतुष्ट किया।
विज्ञापन


बताया गया कि एक माह से अस्पताल में न तो कैल्शियम की गोली है और न ही आई ड्रॉप। अन्य दवाएं उपलब्ध हैं। शहर की रकाबगंज पीएचसी पर भी दोपहर 12 बजे तक एक मरीज ही पहुंचा। इससे डॉक्टर व कर्मचारी बाहर बैठकर धूप सेंकते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मरीजों की जांच के इंतजाम नहीं 
क्षेत्र के गांव बिलसड़ी स्थित पीएचसी पर मरीजों की संख्या कम रही। चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप कुमार, महिला डॉक्टर रेशू व फार्मासिस्ट राजीव कुमार के साथ अस्पताल परिसर में बैठे मिले। दवा लेने आईं गांव की मार्गश्री ने बताया कि वह बवासीर से दो माह से परेशान हैं। अभी तक आराम नहीं मिला है। दयारानी ने बताया कि बुखार की दवा लेने आई थीं। दवा तो मिली, लेकिन जांच नहीं की गई।

चोट में लगाने के लिए नहीं मिला ट्यूब 
कंपिल क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बरखेड़ा में सुबह डॉ. रजनी, चिकित्साधिकारी डॉ. अनूपम राजपूत, सीएचओ विकास चंदेल, एएनएम कुसुम लता बैठी मिलीं। भतीजे कार्तिक की चोट की दवा लेने आईं संगीता ने बताया कि सिर्फ खाने की गोली मिली हैं। लगाने के लिए ट्यूब नहीं दिया गया। राजेंद्र, राजवीर, रमेश आदि ने बताया कि कोरोना टीका लगवाने आए थे। आरोग्य मेला लगने की उन्हें जानकारी नहीं है।


नहीं मिला दर्द निवारक ट्यूब 
नवाबगंज के गांव अचरिया बाकरपुर पीएचसी में तीन बजे तक कुल 32 मरीज आए। सर्वाधिक मरीज खुजली के थे। गांव अचरिया से आए रामवीर व घनश्याम ने बताया कि दर्द का ट्यूब मांगा था, नहीं मिला। डॉ. श्याम किशोर ने बताया कि मर्ज के मुताबिक दवा दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed