फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Cheating of Rs 10 lakh in the name of getting job in Railways, report

Kanpur News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, रिपोर्ट

Sun, 03 Aug 2025 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Aug 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Cheating of Rs 10 lakh in the name of getting job in Railways, report
कानपुर। सेन पश्चिम पारा के यशोदानगर निवासी फाइनेंसर ने मुर्गी पालने वाले व्यापारी के साथ मिलकर रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर पुरोहित से दस लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। किदवईनगर निवासी पुरोहित भूपेंद्र पति तिवारी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि न्यू आजादनगर यशोदानगर निवासी फाइनेंसर मृत्युंजय त्रिपाठी का घर आना-जाना रहता है। रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर मृत्युंजय ने फतेहपुर मायारामखेड़ा निवासी मुर्गी पालने वाले व्यापारी अजय सिंह राजावत व उसकी पत्नी रानू को पांच लाख रुपये दिला दिए। इसके साथ ही दोस्त अंकित मिश्रा की भी नौकरी के लिए उन्हीं के बैंक खाते से पांच लाख डलवा दिए। नौकरी न लगने पर 24 मार्च 2025 को चेक थमा दिया। यह चेक 26 मार्च को बाउंस हो गया। थाने में सुनवाई न होने पर न्यायालय में गुहार लगाई। सेन पश्चिम पारा थाना प्रभारी कुशल पाल सिंह ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed