फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chaotic elements damaged idols in religious place in Jalaun, angry villagers riot

Jalaun News: अराजकतत्वों ने धार्मिक स्थल में मूर्तियां कीं क्षतिग्रस्त, आक्रोशित ग्रामीणों का हंगामा

Fri, 12 Aug 2022 06:15 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालौन Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 12 Aug 2022 06:15 PM IST
सार

आटा थाना क्षेत्र में अराजकतत्वों ने बड़ी माता मंदिर में स्थापित शिवलिंग और नंदी की मूर्ति तोड़ दी। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत मामला कराया है औश्र नई मूर्तियां स्थापित कराईं हैं।

विज्ञापन
Chaotic elements damaged idols in religious place in Jalaun, angry villagers riot
मंदिर में स्थापित मूर्तियों की क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जालौन जिले के आटा थाना क्षेत्र में अराजक तत्वों ने गुरुवार की देर रात मंदिर में स्थापित मूर्तियों को क्षतिग्रस्त कर दिया। सुबह जब ग्रामीण मंदिर में पूजा-अर्चना करने आए तो खंडित मूर्तियों को देख आक्रोशित हो गए। देखते ही देखते गांव के सैकड़ों ग्रामीण एकजुट हो गए और पुलिस को सूचना दी।

विज्ञापन

सूचना पाकर पुलिस व प्रशासन के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। साथ ही दूसरी मूर्ति स्थापित कराई। दोषियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया।  आटा कस्बे में अराजक तत्वों ने बड़ी माता मंदिर में स्थापित शिवलिंग व नंदी की मूर्ति तोड़ दी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने सूचना पुलिस को दी तो आटा थानाध्यक्ष नरेंद्र गौतम, उपजिलाधिकारी अंकुर कौशिक पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चाधिकारियों ने सूझबूझ के साथ मूर्ति की स्थापना कराते हुए मामले का समाधान किया। थानाध्यक्ष ने अराजक तत्वों पर कार्रवाई की बात कही और मंदिर में रात के समय ताला डालने की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

मीट और शराब की दुकानें हटेंगी
अराजक तत्वों द्वारा मंदिर की मूर्ति क्षतिग्रस्त करने से नाराज ग्रामीणों ने अकोड़ी रोड पर स्थित मीट की दुकानों और देशी शराब के ठेके को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि इसी वजह से अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है।
इसके चलते कभी भी कोई बड़ी घटना हो सकती है।

मामले को संज्ञान में लेते हुए उपजिलाधिकारी ने मंदिर के पास स्थित दुकानों को कहीं और स्थानांतरित कराने की बात कही। इस दौरान मंदिर संचालक शंकर, गणेश, विनय पांडेय, रिक्की तिवारी, राहुल आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed