{"_id":"8455069b3a0df45f32e4724741df634f","slug":"change-the-doctor-when-sugar-did-not-come-down-to-180-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"180 के नीचे न आए शुगर तो बदलें डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
180 के नीचे न आए शुगर तो बदलें डॉक्टर
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
Updated Sun, 15 Nov 2015 01:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यदि चार महीने से डॉक्टर की सलाह पर नियमित दवा लेने के बाद भी खाली पेट शुगर लेवल 130 और खाने के बाद शुगर का लेवल 180 तथा एचबी1एसी का लेवल सात के नीचे नहीं आ रहा है तो आपको डॉक्टर बदल देना चाहिए।
‘अमर उजाला’ ने शहर के कई प्रख्यात शुगर विशेषज्ञों से बात की तो यह यह निष्कर्ष निकलकर सामने आया। हालांकि कोई डॉक्टर इस मुद्दे पर खुलकर बोलने को तैयार नहीं है लेकिन कई मरीज ऐसे मिले हैं जिनका शुगर, डॉक्टर बदलने के बाद ही कंट्रोल में आया। शनिवार को शहर के एक क्लब में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) और कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन (केडीए) की ओर से आयोजित पत्रकारवार्ता में डॉ. आरती लाल चंदानी ने कहा कि खानपान और जीवन शैली में बदलाव बेहद जरूरी हो गया है।
डॉ. बृजमोहन ने कहा कि रोजाना 25 ग्राम चीनी और 15 मिलीलीटर तेल या घी से ज्यादा भोजन में नहीं होना चाहिए। डॉ. नीलम मिश्रा ने कहा कि गर्भावस्था में महिलाओं को ज्यादा खिलाने की बजाय पुष्ट खाना देने पर जोर होना चाहिए। आईएमए सचिव डॉ. अर्चना भदौरिया, डॉ. नंदिनी रस्तोगी, डॉ. एससी वाधवानी, डॉ. बी गांगुली, डॉ. दीपक याज्ञनिक, डॉ. पीसी बाजपेई, डॉ. गौरव चावला ने भी अपने विचार रखे।